{"_id":"6a8dee53ea50383dbf072f39","slug":"sugar-mills-across-the-division-released-210-lakh-quintals-of-sugar-into-the-market-deputy-cane-commissioner-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-182455-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मंडलभर की चीनी मिलों ने बाजार में उतारी 2.10 लाख क्विंटल चीनीः उप गन्ना आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मंडलभर की चीनी मिलों ने बाजार में उतारी 2.10 लाख क्विंटल चीनीः उप गन्ना आयुक्त
Wed, 26 Aug 2026 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। चीनी के बढ़ते दामों के बीच मंडलभऱ की चीनी मिलों ने 21 से 24 अगस्त तक 2.10 लाख क्विंटल चीनी बाजार में उतारी है। इससे चीनी के दामों में कमी आने की उम्मीद है। साथ ही गन्ना विभाग द्वारा गठित टीमों ने मंडलभर की चीनी मिलों में स्टॉक और विक्रय दस्तावेजों की जांच की। मंडलभर में 18 चीनी मिल हैं।
गन्ना विभाग द्वारा गठित टीमों ने मंडलभर में चीनी मिल में मौजूद चीनी स्टॉक और विक्रय संबंधी रिकॉर्ड की जांच-पड़ताल की। उप गन्ना आयुक्त ओपी सिंह ने बताया कि पूरे मंडल में चीनी मिलों का निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही स्टॉक के सत्यापन और विक्रय की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मंडलभर की चीनी मिलों में पर्याप्त स्टॉक है। स्वयं चीनी मिलों का निरीक्षण कर उनके स्टॉक का सत्यापन किया। साथ ही चीनी उठान व्यवस्था और दस्तावेजों को भी जांचा। उन्होंने बताया कि 24 अगस्त को 29,807 क्विंटल चीनी की बिक्री हुई है। उन्होंने टीमों को निरंतर मिलों में निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कहा कि चीनी मिलों की स्टॉक सत्यापन और बिक्री की व्यवस्था को नियमानुसार सुचारू रखवाएं। मंडल के जिला गन्ना अधिकारी, गन्ना निरीक्षकों, सहायक चीनी आयुक्त, गन्ना विकास निरीक्षक, सचिव आदि का संयुक्त जांच दल बनाया गया है।