{"_id":"63f2650b01ceaec0b009d624","slug":"sugar-mill-closed-due-to-bursting-of-boiler-tube-farmers-upset-saharanpur-news-c-14-1-124967-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: बायलर की ट्यूब फटने से चीनी मिल बंद, किसान हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: बायलर की ट्यूब फटने से चीनी मिल बंद, किसान हुए परेशान
Sun, 19 Feb 2023 11:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 19 Feb 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
नानौता। किसान सहकारी चीनी मिल में बायलर की ट्यूब फटने से मिल बंद हो गया जिसके चलते गन्ना किसानों के वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। गनीमत रही कि बॉयलर कि केवल ट्यूब फटी, यदि पूरा बॉयलर फट जाता तो बड़ा हादसा हो जाता।
रविवार की शाम चार बजे क्षेत्र के किसान सहकारी चीनी मिल में लगे बॉयलर नंबर पांच की ट्यूब अधिक गर्म होने के कारण फट गई। ट्यूब फटने के चलते चीनी मिल पूरी तरह से बंद हो गया। इस दौरान बॉयलर पर काम कर रहे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। ट्यूब फटने के चलते 450 डिग्री सेल्सियस तापमान का गर्म पानी बाहर निकला जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों व मजदूरों ने भाग कर अपनी जान बचाई। जिस समय मिल में यह हादसा हुआ उस समय बॉयलर नंबर 5 के इंचार्ज अखिलेश तिवारी व टीम के 7 कर्मचारी वहां पर मौजूद थे। अखिलेश तिवारी ने बताया कि बॉयलर बिल्कुल सही चल रहा था कि अचानक से ट्यूब फट गई। ट्यूब फटने का कारण तलाश किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि गमीनत रही कि केवल बॉयलर ट्यूब फटी यदि बॉयलर फट जाता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।
उधर चीनी मिल बंद होने से अपना गन्ना लेकर मिल पहुंचे किसानों के वाहनों की लंबी लाइनें मिल गेट पर लगी हैं। इससे किसान परेशान हो गए हैं। चीनी मिल के चीफ इंजीनियर संदीप गुप्ता ने बताया कि बॉयलर की ट्यूब के लिए एक्सपर्ट को बुलाया जाएगा। उनके पास चार अन्य बॉयलर फिलहाल ठीक है। किसानों को हुई परेशानी के लिए उन्हें खेद है। किसानों की परेशानी को देखते हुए मिल को जल्द से जल्द चलाने का प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि 9 फरवरी की रात्रि में भी चीनी मिल के बॉयलर नंबर 4 की ट्यूब लीकेज हो गई थी, जिससे चीनी मिल बंद 24 घंटे तक बंद रहा था। अब सोमवार को ही मिल चलने की उम्मीद जताई जा रही है।