फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   sucide after going wife to home

पत्नी मायके चली गई तो जहर खाकर दे दी जान्

Sun, 07 Jul 2019 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
sucide after going wife to home
पत्नी मायके चली गई तो जहर खाकर दे दी जान
विज्ञापन

सहारनपुर। शादी के तीन माह बाद ही पत्नी के मायके चले जाने पर हुए विवाद के चलते नुमाइश कैंप निवासी युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर देखते हुए परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

नगर कोतवाली क्षेत्र के नुमाइश कैंप के मोहल्ला गोपाल नगर निवासी हिमांशु (25 वर्ष) पुत्र विनोद की शादी चार माह पूर्व हुई थी। लेकिन विवाद के चलते पत्नी एक माह पूर्व अपने मायके चली गई थी। नगर कोतवाली प्रभारी वीरेश गिरि ने बताया कि हिमांशु ने पत्नी को बार-बार बुलाया। लेकिन पत्नी घर आने को तैयार नहीं हुई। जिसको लेकर हिमांशु परेशान हो गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को हिमांशु का अपनी पत्नी से फोन पर विवाद भी हुआ था। जिसके बाद हिमांशु ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि इस दौरान उसकी पत्नी भी अस्पताल पहुंची। लेकिन उपचार के दौरान रात में हिमांशु की मौत हो गई। नगर कोतवाली प्रभारी वीरेश गिरि ने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed