{"_id":"5f2eec988ebc3e6a856a35dd","slug":"such-was-the-situation-of-lockdown-amidst-tightness-saharanpur-news-mrt495310923","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्ती के बीच ऐसा रहा लॉकडाउन का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सख्ती के बीच ऐसा रहा लॉकडाउन का हाल
विज्ञापन
सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान खुले शराब के ठेके
- फोटो : SAHARANPUR
साहब...दवा लेकर आनी है जाने दो
सहारनपुर। साप्ताहिक लॉकडाउन के साथ ही सीएम के दौरे के मद्देनजर सड़कों पर पुलिस टीमों की सख्ती पहले से अधिक रही। इसके चलते सबसे अधिक परेशानी सड़कों से गुजर रहे दुपहिया चालकों को उठानी पड़ी। दिल्ली रोड पर एक बाइक सवार एक महिला के साथ जा रहा था तो पुलिस वालों ने उसे रोक दिया। उसने कहा-साहब..दवा लेकर आनी है, जाने दो। इसके बाद उन्हें दूसरे रास्ते से होकर जाने की हिदायत दी गई।
राशन लेकर जा रही हूं, दूर जाना है
- सर्किट हाउस में जिस समय सीएम की मीटिंग चल रही थी। उसी समय तीन महिलाएं और एक बच्ची उधर से जाने लगी तो उन्हें रोक दिया गया। एक महिला सिर पर कुछ सामान लिए हुए थी। पूछने पर महिला ने बताया कि उसे मानकमऊ से भी आगे काफी दूर जाना है। घर का राशन लेकर जा रही हूं। उसे जाने दिया जाए। बाद में उसे साइड से निकलने दिया गया।
आज तो घर बैठ जाते, बाइक पर चल दिए
- दिल्ली रोड पर ही चौराहे के पास से बीवी और बच्चे के साथ बाइक सवार युवक जब पुलिस के पास से गुजरने लगा तो उसे रोक लिया गया। एक पुलिसकर्मी ने उसे धमकाते हुए कहा- लॉकडाउन है, सीएम आ रहे हैं। आज तो घर बैठ जाते। बाइक पर चल दिए परिवार को लेकर। तब युवक ने बताया कि उसे रामपुर मनिहारान जाना है और बहुत जरूरी है। काफी अनुरोध के बाद उसे छोड़ा गया।
विज्ञापन
चौराहों पर पुलिस, गलियों से निकले लोग
- लॉकडाउन और सीएम के दौरे पर कड़ी निगरानी के बीच चौराहों पर पुलिस टीमें तैनात रहीं तो कुछ लोग मजबूरी में शहर की गलियों से होकर जरूरी काम के लिए गंतव्यों तक पहुंचे। कुछ लोगों को तो गलियों में भी परेशानी हुई।
ग्रामीण रूटों के लिए नहीं मिली बसें
- लॉकडाउन में भी ग्रामीण क्षेत्रों में जाने के लिए बस अड्डे पर पहुंचे कई यात्री ऐसे रहे जिन्हें इधर उधर भटकना पड़ा। ग्रामीण रूटों के लिए रोडवेज बसें नहीं चलने से परेशानी रही। टेंपो और ई-रिक्शा भी नहीं मिल पाए।
ठेके खुले मगर ग्राहक नहीं दिखे
- लॉकडाउन में शराब के ठेके तो खुले मगर ग्राहकों की संख्या काफी कम रही। वहीं, किशनपुरा की थोक मार्केट में दवा दुकानों पर इक्का दुक्का ग्राहक नजर आए। कुछ अंदरुनी गलियों में परचून की दुकानें खुली हुई थीं।
कुछ जगह दिखा लॉकडाउन का पूरा असर
- शहर की नेहरू मार्केट, शहीद गंज, श्रीराम चौक सहित अन्य जगहों पर लॉकडाउन का अधिक असर दिखाई दिया। यहां प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे और सड़कों पर सन्नाटा नजर आया।

सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान कोर्ट रोड पर जम कर चले वाहन- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में लॉकडाउन के नेहरू मार्केट में पसरा सन्नाटा।- फोटो : SAHARANPUR