फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Success will come by working hard by setting goals

लक्ष्य को निर्धारित कर मेहनत करने से मिलेगी सफलता

Mon, 11 Apr 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Success will come by working hard by setting goals
सहारनपुर। एसएसपी आकाश तोमर ने कहा कि लक्ष्य को निर्धारित कर मेहनत करने से हमेशा सफलता मिलती है। बच्चों की जिन चीजों में रूचि है, उन्हीं विषयों में आगे बढ़ें और मेहनत कर अपने सपने को पूरा करें। इसके साथ ही एसएसपी ने अपराध से बचाव और अपराध रोकने को पुलिस की ओर से जारी हेल्पलाइन और मदद को चलाए जा रहे अभियानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को सोनिया विहार स्थित एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल में किया गया। मुख्य अतिथि एसएसपी आकाश तोमर, प्रधानाचार्या नीरज वर्मा, उप प्रधानाचार्य कमल लूथरा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एसएसपी आकाश तोमर ने छात्र-छात्राओं को पुलिसिंग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहा है। इसलिए मोबाइल फोन के जरिए सोशल मीडिया एकाउंट पर संदिग्ध लोग विभिन्न तरह के लालच देकर लिंक भेजते हैं। हमें कभी अपनी बैंक खाते और गोपनीय जानकारी उनको उपलब्ध नहीं करानी चाहिए। उन्होंने छात्रों से पूछा कि अगर आपके घर के पास कोई संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है, जिस पर आप को शक है कि यह अपराधी हो सकता है तो क्या करेंगे। तब, कुछ बच्चों ने जवाब दिया कि तत्काल प्रभाव से 112 पुलिस हेल्पलाइन पर सूचना देेंगे या फिर अपने संबंधित थाने की पुलिस को इसकी जानकारी देंगे। इसके अलावा एसएसपी ने आईजीआरएस, यूपी पुलिस कोप एप, सीएम हेल्पलाइन और यातायात नियमों के पालन करने के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान प्रियवृत्त शास्त्री, मंजू तनेजा, अनीता चौधरी सहित स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

छात्रों ने पूछे सवाल
छात्रा तानिया शर्मा ने एसएसपी आकाश तोमर से 112 और आईजीआरएस के संबंध में जानकारी हासिल की। कक्षा नौ की छात्रा निष्ठा ने पूछा कि अगर हमें कोई अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति दिखाई दे तो हमें क्या करना चाहिए। इस पर एसएसपी ने कहा कि अपने अभिभावकों बताते हुए तुरंत पुलिस को जानकारी दें और किसी के बहकावे में न आए। दिव्या शर्मा ने पूछा कि लाटरी लगने और इनाम निकलने का झांसा देकर मोबाइल फोन पर लिंक भेजे जाते हैं। ऐसे लोगों से कैसे बचा जाए। एसएसपी ने कहा कि इसलिए सबसे पहले जागरूकता की आवश्यकता है। हमें किसी बहकावे में नहीं आना चाहिए और अपनी जन्म तिथि, खाते का नंबर और ओटीपी नंबर किसी को न बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया के बारे में बताया
एसएसपी आकाश तोमर ने छात्रों से पूछा कि कितने बच्चे सोशल मीडिया पर एकाउंट चलाते हैं। इनमें से कुछ बच्चों ने सोशल मीडिया पर एकाउंट होने की जानकारी दी। एसएसपी ने कहा कि अगर सोशल मीडिया एकाउंट पर आपको कोई अंजान व्यक्ति फ्रेंड रिकवेस्ट भेजता है तो आप क्या करेंगे। इस पर कक्षा नौ के छात्र वंश पुंडीर और हरजव जैन ने कहा कि ऐसे व्यक्ति की फ्रेंड रिकवेस्ट को डिलीट कर देंगे। एसएसपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर सिर्फ उन्हीं लोगों से संपर्क में रहें, जिन्हें आप अच्छी तरह जानते हों। एसएसपी ने साइबर क्राइम के लिए जारी की गई हेल्पलाइन 193 के बारे में जानकारी दी। कक्षा सात से पार्थ, कक्षा आठ रचित जैन, कक्षा नौ से कन प्रिया व छात्रा मान्या ने आईपीएस और आईएएस अफसर बनने के लिए किस तरह तैयारी करें, इसके संबंध में एसएसपी से पूछा। एसएसपी ने कहा कि जिस भी विषय में आपकी रूचि है। उसके लक्ष्य को निर्धारित करें और अपनी जानकारी को बढ़ाएं। इसके लिए रोजाना अखबार जरूर पढ़े और समय-समय पर हर तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपना हौसला भी बढ़ाएं और खूब मेहनत करते हुए अपने अभिभावकों और अध्यापकों की मदद से तैयारी करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी।

सोनिया विहार स्थित एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम दीप प्रज्जवलित करते ए

सोनिया विहार स्थित एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम दीप प्रज्जवलित करते ए- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed