{"_id":"67c0b4dc251d808e2a06ac44","slug":"subhash-was-murdered-for-abusing-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-143610-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: गाली-गलौज करने पर की थी सुभाष की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: गाली-गलौज करने पर की थी सुभाष की हत्या
Fri, 28 Feb 2025 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
थाना सदर पुलिस द्वारा पकड़ा गया हत्यारोपी
सहारनपुर। शाकंभरी विहार में हुए सुभाष हत्याकांड के मामले में पुलिस ने ट्रक हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने गाली-गलौज करने पर सुभाष की हत्या की थी। दोनों नशे में थे। पुलिस ने हत्याकांड के समय खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।
इस तरह उतारा था मौत के घाट : एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि जांच के बाद इस मामले में शामली के श्याम गढ़ी गांव निवासी रवि पुत्र रंजीत को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उस्मान के साथ ट्रक पर हेल्पर का काम करता है ।
ट्रक उस्मान ही चलाता है। 21 फरवरी को सेल्स टैक्स वालों ने ट्रक पकड़ लिया था, जिसके बाद उन्होंने ट्रक को ऑफिस के पीछे दिल्ली रोड पर खड़ा कर दिया था। रात करीब आठ बजे उसने उस्मान से कहा कि वह खाना खाकर आता है। इसके बाद वह दिल्ली रोड पर गया और शराब पी। वह शराब पीकर वापस जा रहा था। दिल्ली रोड पर फुलवारी गार्डन के पास सुभाष खड़ा था, जो नशे में गाली-गलौज कर रहा था।
विज्ञापन
आरोपी का कहना है कि सुभाष ने उसके साथ भी गाली-गलौज की। गुस्से में आकर आरोपी उसे अपने साथ शराब पिलाने के बहाने से आवास-विकास के पास खाली पड़े मकानों की तरफ से गया। वहां पर धक्का देकर उसे गिरा दिया। इसके बाद सीमेंट की ईंट उठाकर सुभाष के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी ने उसकी तलाशी ली, लेकिन जेब से कुछ नहीं मिला। तब आरोपी वहां से फरार हो गया।