{"_id":"678e9dbdf55fad0892087646","slug":"stunt-on-bike-life-in-danger-police-took-cognizance-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-140840-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बाइक पर स्टंटबाजी, खतरे में डाली जान, पुलिस ने लिया संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बाइक पर स्टंटबाजी, खतरे में डाली जान, पुलिस ने लिया संज्ञान
Tue, 21 Jan 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना सदर बाजार में दिल्ली रोड पर बाइक से स्टंटबाजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया है, जो वायरल हो रहा है। इस वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने स्टंटबाजों की तलाश में जुट गई है।
दरअसल, सोमवार को बाइक से स्टंटबाजी का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो 24 सेकेंड का है। वायरल वीडियो में रात में दौड़ रहे वाहनों के बीच एक बाइक सवार दो युवक दिखाई दे रहे हैं। तेजी से दौड़ती बाइक पर सवार युवक हैंडल छोड़कर सीट पर खड़े होकर रील बनाने के लिए डांस करता दिख रहा है, जबकि दूसरा युवक पीछे बैठा है। वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो जांच शुरू हो गई। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि स्टंटबाजी करने वाले युवकों की तलाश की जा रही है।