{"_id":"581ee7042feb9613ce9a224125d73d02","slug":"students-took-the-oath-of-service-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने ली सेवा की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने ली सेवा की शपथ
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 28 Dec 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदर टेरेसा कॉलेज में नर्सिंग छात्राओं के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
दिल्ली रोड स्थित कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सईद मोहम्मद, विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डा. मधु सक्सेना, पूर्व जिला मलेरिया अधिकारी डा. ओपी सिंह एवं संस्था अध्यक्ष डा. एसएस राणा ने किया।
छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। एएनएम द्वितीय वर्ष की छात्रा मीनल शर्मा ने शिव वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्रा दीपा, सुजाता, नेहा, शबीना आदि ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर सबको मत्रमुग्ध कर दिया।
इसके बाद नर्सिंग ट्यूटर नेहा राणा ने छात्र-छात्राओं को आजीवन सेवा करने की शपथ दिलाई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संस्था के कार्यों की सराहना की।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डा. मधु सक्सेना, जिला मलेरिया अधिकारी ओपी सिंह ने भी विचार रखे। छात्राओं ने हिमाचल प्रदेश, राजस्थान आदि कलाओं का प्रदर्शन दिया।
विज्ञापन
कॉलेज में उच्च अंक हासिल करने वाली छात्रा अरुणा, सारांशिका, माधुरी, मीनल, दीपा, शालिनी को मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रशस्ती पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।