{"_id":"62f152200da5dd0e203dddbf","slug":"students-took-out-tricolor-awareness-rallies-saharanpur-news-mrt6004250191","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं ने उल्लासपूर्वक निकाली तिरंगा जागरुकता रैलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं ने उल्लासपूर्वक निकाली तिरंगा जागरुकता रैलियां
विज्ञापन
गंगोह के श्री जगन्नाथ सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज में राष्ट्रीय ध्वज दिखाते छात्र छात्रा?
- फोटो : SAHARANPUR
नागल/गंगोह/बेहट/छुटमलपुर/गंगोह/ नानौता (सहारनपुर)। जिले में हर घर तिरंगा अभियान की सफलता को स्कूली छात्र-छात्राओं ने तिरंगा रैलियां निकालकर लोगों को जागरूक किया। इसके साथ ही सरकारी कार्यालयों पर भी बैठकों का आयोजन कर अभियान की सफलता की रणनीति तैयार की।
नागल में खंड विकास कार्यालय पर बीडीओ अंबरीश कुमार के द्वारा ग्राम सचिव व ग्राम प्रधानों को झंडे वितरित किए गए। बीडीओ ने बताया कि 74 ग्राम पंचायतों में 25861 झंडों का वितरण होना है, जिसमें से सोमवार को 13 हजार झंडों का वितरण कर दिया गया। गांव जोला डिंडोली में प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं ने गांव की गलियों से रैली निकाल घर-घर तिरंगा अभियान के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया। ग्राम प्रधान निशा, सोमपाल सिंह, बेबी, राकेश कुमार, उमेश वर्मा, अमित कुमार, स्वाति, सोरण सिंह आदि रहे।
गंगोह में हुई बैठक में ईओ कृष्ण मुरारी ने बताया कि 16 हजार तिरंगों का निशुल्क वितरण किया जाएगा। पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद ने नागरिकों से अपील की कि यदि वे तिरंगे को 15 अगस्त के बाद सुरक्षित ना रख पाए तो उसे नगरपालिका कार्यालय में जमा करा दें। मा. यासीन, हिदायत करीम अंसारी, हकीम अफसार, डॉ. अमित गर्ग, अनिल मित्तल, नरेंद्र तायल, स. बलकार सिंह, सभासद दीपांशु गोयल, अरविंद कुमार, वेदप्रकाश विश्वकर्मा रहे। संचालन सतीश बारी ने किया।
विज्ञापन
छुटमलपुर में एएच पी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की सफलता को रैली निकाली। शुभारंभ प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार, प्रबंधक प्रतिनिधि राजकुमार पुंडीर, व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश राणा ने तिरंगा झंडा दिखाकर किया। रैली ने नगर का भ्रमण किया। हरीशंकर मौर्य, आशुतोष बहादुर, सुरेंद्र मोहन शर्मा, राजेश कुमार, अरविंद यादव, बृजेश गुप्ता, सुरेश कुमार बिंद, रजनीश कुमार, बृजेश शर्मा आदि रहे।
गंगोह के श्री जगन्नाथ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए गए। समिति अध्यक्ष उमेश गोयल, प्रबंधक नीरज अग्रवाल और प्रधानाचार्य शुभम गुप्ता ने देश के अमर शहीदों को नमन करते हुए कार्यक्रम की सफलता का संकल्प दिलाया।
नानौता के चंद्रसेन कॉन्वेंट एकेडमी में तिरंगा रैली को शुभारंभ व्यापार मंडल चेयरमैन सुरेंद्र वर्मा व चेयरमैन राजकुमार कालड़ा द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य पंकज कुमार जैन, रोबिन जैन, डॉ. एनसी शर्मा, अंकुर जैन, अनिल जैन, अमित गर्ग, अशोक, हरीश तनेजा, मनोज अरोड़ा, राजीव नामदेव, दर्शन लाल अरोड़ा, असगर अब्बास, लिटिल अग्रवाल, अलका गुगनानी रहे।
टिकरौल के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी तिरंगा रैली निकाली। पूर्व प्रधान चंद्रपाल सिंह, प्रधान पति अरविंद चौधरी उर्फ पप्पू, प्रधानाध्यापक हकीमुद्दीन, वेदपाल सिंह, सोमलता, कविता, सिंधु, सारिका, सुमन, रामभूल सिंह, सचिन कुमार रहे।

चन्द्रसैन एकेडमी में तिरंगा रैली को झंडी दिखाकर रवाना करते हुए व्यापारीगण।- फोटो : SAHARANPUR

छुटमलपुर के एएचपी इंटर कालेज में तिरंगा यात्रा की तैयारी करते छात्र-छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

गंगोह में हर घर तिरंगा अभियान के लिए बैठक में शामिल नागरिक- फोटो : SAHARANPUR

नागल में ग्राम प्रधानों को झंडा वितरण करते बीडीओ अंबरीश कुमार- फोटो : SAHARANPUR

गांव जोला डिंडोली में तिरंगा जागरुकता रैली निकालते बच्चें- फोटो : SAHARANPUR