{"_id":"679533ff9a00d3bc5204d074","slug":"students-took-out-awareness-rally-on-national-voters-day-saharanpur-news-c-30-1-smrt1023-141154-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर छात्रों ने निकाली जागरुकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर छात्रों ने निकाली जागरुकता रैली
Sun, 26 Jan 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
शोभित विश्वविद्यालय में मतदान अवश्य करने की शपथ लेते शिक्षक एवं विद्यार्थी स्रोत विश्व विद्यालय
देवबंद। शिक्षण संस्थाओं में शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जागरुकता रैलियों का आयोजन किया गया। जिसमें मतदाताओं को मतदान का महत्व समझाते हुए शपथ दिलाई गई।
भायला पीजी कॉलेज के छात्रों ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया। जिसमें छात्रों ने घर-घर जाकर महिलाओं को अक्षर ज्ञान कराया। साथ ही उन्हें मतदान की शपथ दिलाई गई। निदेशक डॉ. बीएस यादव ने कहा कि माता पिता का दायित्व है कि वह अपने बच्चों को स्कूल जरूर भेजें। प्राचार्य डॉ. पीके अग्रवाल ने बताया कि अनपढ़ व्यक्ति समाज व देश के लिए अभिशाप है। प्रोफेसर तेल्लूराम ने भी विचार रखे। संचालन तुषार ने किया।
एचएवी इंटर कॉलेज में रैली में प्रधानाचार्य सतीश कौशिक एवं उप प्रधानाचार्य हेमसिंह ने मतदाता दिवस का महत्व एवं लोकतंत्र में मतदान प्रक्रिया पर विचार रखे। छात्रों ने स्लोगन के माध्यम से जन जागरुकता अभियान चलाया। राजकीय मॉडल महाविद्यालय कपूरी गोविंदपुर में कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की रीढ़ है और मताधिकार का प्रयोग करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। शपथ में वचन लिया कि सभी नागरिक धर्म, जाति, भाषा या किसी भी प्रकार के भेदभाव के बिना निष्पक्ष रूप से मतदान करेंगे। डॉ. रेणु रानी, डॉ. पूर्णिमा सिंह, डॉ. धीर सिंह, डॉ. मदनपाल सिंह व डॉ. शैलेंद्र सिंह ने छात्रों को मतदान के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
दून वैली स्कूल में मतदाता जागरुकता रैली को एसडीएम दीपक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें छात्रों ने विभिन्न स्लोगन के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। इस मौके पर नायब तहसीलदार मोनिका चौधरी, पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग, चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता, प्रधानाचार्य सीमा शर्मा, तनुज कपिल, हरदीप सिंह, शिवम सिंघल, आदि रहे।