{"_id":"618c1af1ad37e37da325b1de","slug":"students-took-oath-not-to-use-tobacco-products-saharanpur-news-mrt5643125180","type":"story","status":"publish","title_hn":"तम्बाकू उत्पादों से होती है शरीर और धन की बर्बादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तम्बाकू उत्पादों से होती है शरीर और धन की बर्बादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाकंभरी। उत्तर प्रदेश राज्य तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के तत्वावधान में बालाजी सेवा संस्थान ने भगवती देवी विद्या मंदिर स्कूल, फतेहपुर कला में गोष्ठी कर छात्र-छात्राओं को तंबाकू एवं धूम्रपान उत्पाद के प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया और विद्यार्थियों को तंबाकू उत्पाद उपयोग न करने की शपथ दिलाई।
बालाजी सेवा संस्थान के कार्यक्रम प्रबंधक ओमेंद्र कुमार ने विश्व में तंबाकू का सेवन करने से प्रति वर्ष 70 लाख लोगों की मृत्यु होती है। इनमें नौ लाख वो है जो दूसरे लोगों द्वारा किए जा रहे धूम्रपान की जद में आते हैं। प्रधानाचार्य राज कुमार शर्मा ने कहा तंबाकू खाने वाले एवं धूम्रपान के धुएं से बाल और कपड़ों में बेहद बदबू आती है। चबाने वाले तंबाकू के उपयोग से थोडे़ समय मेें ही होठ फटने , सफेद धब्बे, घावों और मुंह से खून बहने आदि परेशानी हो जाती है। इससे कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी होती है। सभी विद्यार्थी अच्छे मित्र बनाए, एथलेटिक कौशल को विकसित करें। समाज को जागरूक करें कि तंबाकू पर पैसा बर्बाद न करें। इस मौके पर आजाद सिंह, अरुणा देवी ,राज कुमार चौहान, जितेंद्र, अंशुल देवी, रश्मि, शीतल शर्मा, राखी सैनी आदि रहे।