फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Students supported the protest of villagers

ग्रामीणों के धरने को विद्यार्थियों ने दिया समर्थन

Sun, 08 Mar 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Students supported the protest of villagers
छुटमलपुर के पुवांरका में राज्य विश्वविद्यालय की मांग को लेकर प्रदर्शन करते छात्र छात्राएं और ग् - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। क्षेत्रीय लोगों का पुवांरका में राज्य विश्वविद्यालय बनाने की मांग को चल रहा धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। शनिवार को क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने भी धरना स्थल पर पहुंच कर विश्वविद्यालय स्थापना की मांग को समर्थन दिया।
विज्ञापन

महाराज सिंह कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजन राणा ने धरने के दौरान कहा कि यदि पुंवारका में राज्य विश्वविद्यालय स्थापित करने की उनकी मांग नहीं मानी जाती तो क्षेत्र के ग्रामीण आसन्न चुनाव का बहिष्कार करेंगे। इसके साथ ही जन प्रतिनिधियों का भी विरोध होगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने पहले पुंवारका में राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना की बात कही और अब वे इसे अन्य स्थान पर स्थापित करने की कवायद कर रहे हैं। इसे बरदाश्त नहीं किया जाएगा। धरना देने वालों में राजू प्रधान, मदन सिंह, संदीप, अजीत, शमशाद, पवन सिंह, दिलशाद अहमद, सुभाष चंद, योगराज वाल्मीकि, आलोक शर्मा, वीरेंद्र सिंह, इनाम, बिट्टु, राजन, विजयपाल, महबूब, रतिराम आदि रहे। दूसरी तरफ तीसरे दिन पुवारंका डिग्री कॉलेज में परीक्षा देने पहुंचे छात्र-छात्राओं ने भी धरना स्थल पर पहुंच कर धरने को अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed