फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Students struggling with lack of resources in Inter College

इंटर कालेज में संसाधनों की कमी से जूझ रहे छात्र

Fri, 24 Sep 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Students struggling with lack of resources in Inter College
तीतरो (सहारनपुर)। सरकार ने गांव में करोड़ों रुपये की लागत से राजकीय इंटर कॉलेज तो बना दिया लेकिन अभी संसाधनों का अभाव बना है। कालेज में हैंडपंप, प्रयोगशाला में सामान, अध्यापकों की कमी और चतुर्थ श्रेर्णी कर्मचारियों की तैनाती नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

ग्राम झाड़वन में राजकीय इंटर कालेज बनना ग्रामीण छात्रों खासतौर पर लड़कियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। पिछले साल से इस विद्यालय में कक्षाएं भी शुरू हो गई थी जहां अब नौंवी व दसवीं में 103 बच्चे हैं। अगले साल से कक्षा 11 शुरू हो जाएगी लेकिन यहां पर अभी तक शिक्षा विभाग की ओर से केवल दो अध्यापकों की ही नियुक्ति हुई हैं, जो नाकाफी साबित हो रही है। वहीं पर चपरासी व चौकीदार तक भी नहीं है। इससे इनका काम भी अध्यापकों को ही करना पड़ता है। इससे छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। कालेज में लैब के लिए इमारत तो तैयार कर दी गई है लेकिन अभी तक सामान नहीं आया है। कालेज परिसर में हैंडपंप भी नहीं है जिससे पानी पीने के लिए बच्चों को बाहर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय ग्रामीणों ने उक्त सभी संसाधनों को मुहैया कराने के साथ ही अध्यापकों और स्टाफ की तैनाती की मांग की है। प्रधानाचार्य दुर्ग विजय यादव ने बताया कि कॉलेज में अभी लैब आदि सुविधाओं का अभाव है। इन्हे पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि विधायक कीरत सिंह ने बताया कि विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं व शिक्षा के संसाधनों को पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed