फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Students standing at the school gate for an hour due to the carelessness of the staff

स्टाफ की लापरवाही के चलते एक घंटे तक धूप में गेट पर खड़े रहे बच्चें

Mon, 06 Sep 2021 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Students standing at the school gate for an hour due to the carelessness of the staff
स्कूल गेट बंद होने पर बाहर खड़े बच्चे। - फोटो : SAHARANPUR
नानौता (सहारनपुर)। क्षेत्र के ग्राम काशीपुर में स्कूल स्टाफ की लापरवाही के चलते प्राथमिक विद्यालय के बच्चे स्कूल का गेट बंद होने के कारण करीब एक घंटे तक सड़क पर खड़े रहे। बीएसए ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव काशीपुर में एक ही स्थान पर प्राथमिक विद्यालय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय है। ग्रामीणों के अनुसार सोमवार को सुबह करीब 7:50 बजे जब बच्चे स्कूल पहुंचे तो गेट पर ताला लगा मिला। इसके बाद देखते ही देखते 8:00 बजे तक काफी संख्या में छात्र-छात्राएं स्कूल के बाहर पहुंच गए, लेकिन गेट का ताला बंद देखकर बच्चे छुट्टी होना समझने लगे। इसी बीच स्कूल के शिक्षक भी एक-एक कर पहुंचने लगे, लेकिन गेट बंद होने के कारण स्कूल में प्रवेश नहीं कर सके। इस बीच कुछ ग्रामीणों के स्कूल गेट पर ताला लगा होने और बच्चों के सड़क पर धूप में खड़े होने का वीडियो बनाकर विभागीय अधिकारी को वायरल कर दिया।
विज्ञापन

स्कूल के इंचार्ज अध्यापक धारा सिंह ने मोबाइल पर बताया कि स्कूल के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी पर स्कूल के गेट और कमरों की चाबी रहती है। स्कूल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने अचानक सोमवार की सुबह ऑनलाइन छुट्टी ले ली है। इसके चलते मात्र 15 से 20 मिनट ही स्कूल का गेट खुले में देरी हुई है। दूसरी तरफ बीएसए अंबरीश कुमार ने बताया कि जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed