फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Students showed Adventure Activities

छात्रों ने दिखाए साहसिक क्रियाकलाप

Wed, 22 Feb 2017 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद Updated Wed, 22 Feb 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
Students showed Adventure Activities
स्काउट एंड गाइड शिविर में प्राथमिक चिकित्सा का प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पूर्व माध्यमिक विद्यालय लबकरी में भारत स्काउट एवं गाइड का प्रवेश और प्रथम सोपान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें छात्रों ने साहसिक क्रियाकलापों का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


शिविर में दूसरे दिन खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार और ग्राम प्रधान बबलू कुमार मौर्य ने कहा कि स्काउट एवं गाइड कैंप छात्रों में मानवता और देशप्रेम की भावना विकसित करने में सहायक होते हैं। प्रबंध समिति अध्यक्ष अरविंद कुमार और ब्लाक स्काउट मास्टर राजीव कुमार जैन ने कहा कि इस प्रकार के कैंपों में छात्रों को समूह में रहकर कार्य करने, आपसी सहयोग, सेवाभाव के गुण विकसित होते हैं। साथ ही देश और समाज के लिए कुशल नागरिक तैयार होते हैं। 
विज्ञापन


राजीव जैन द्वारा स्काउट गाइड झंडा गीत, प्रार्थना, सिद्धांत की जानकारी, गांठें बंधन, साहसिक क्रियाकलाप, विभिन्न प्रकार की मीनारें, प्राथमिक चिकित्सा, स्ट्रेचर, तंबू निर्माण, गैजेट्स, सीटी संकेत, खोज चिन्ह आदि की विस्तार से जानकारी दी गई। मंगलवार को मातृभाषा दिवस पर छात्रों ने हिंदी में प्रचार प्रसार का संकल्प लिया। प्रधानाध्यापिका मुकेश त्यागी, प्रतिभा जैन, प्रियंका चौहान, फरीदा अंसारी, धीरज शर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed