फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Students should remember important topics instead of important questions.

Saharanpur News: महत्वपूर्ण प्रश्नों की बजाय महत्वपूर्ण टॉपिक याद करें विद्यार्थी

Mon, 12 Feb 2024 11:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 12 Feb 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Students should remember important topics instead of important questions.
सहारनपुर। यूपी बोर्ड में 12वीं के विद्यार्थियों के लिए रसायन विज्ञान विषय महत्वपूर्ण विषयों में से एक है, जो मुश्किल भी माना जाता है। लेकिन विद्यार्थी यदि कुछ खास बातों का ध्यान रखें तो वे न केवल अच्छे अंक हासिल कर सकते हैं, बल्कि पोजिशन भी बना सकते हैं।
विज्ञापन

एसएएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार गुप्ता की सलाह है कि विद्यार्थी महत्वपूर्ण विषयों की बजाय महत्वपूर्ण टॉपिक को तैयार करके चलें। साथ ही प्रश्न पत्र का पैटर्न समझने के लिए दो से तीन साल के पुराने प्रश्न पत्रों का अध्ययन और उनको हल करके देखें। इससे खुद में एक भरोसा पैदा होगा। पेश है उनके द्वारा विद्यार्थियों को दिए गए महत्वपूर्ण टिप्स।
विज्ञापन

- रसायन विज्ञान विषय की तैयारी के लिए खास टिप्स
- प्रतिदिन लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करते चलें, बीते वर्षों के प्रश्न पत्रों का अध्ययन करें।
- पढ़कर याद करने की बजाय लिखकर याद करने की आदत डालें, जल्दी समझ आता है।
- संख्यात्मक प्रश्नों में प्रयोग होने वाले सूत्रों को अच्छे से याद करना चाहिए।
- प्रश्न का उत्तर लंबा लिखने की बजाय प्वाइंट टू प्वाइंट देना चाहिए।
- जिस उत्तर के साथ रासायनिक समीकरण और डायग्राम की जरूरत हो उसे जरूर बनाएं।
- एक खंड के सभी प्रश्नों का उत्तर एक साथ देना चाहिए।
- लेखन सुंदर और स्पष्ट होना चाहिए, जिससे मूल्यांकन करने वाले को परेशानी न हो।
- रासायनिक विज्ञान रटने की नहीं, बल्कि समझने का विषय है।
- समीकरणों में भाग लेने वाले क्रियाकारक तथा बनने वाले उत्पाद के नाम व सूत्र याद करें।
- प्रश्न पत्र को पढ़ने व समझने के लिए मिलने वाले 15 मिनट का सदुपयोग करें।
- प्रश्न का उत्तर लिखने से पहले प्रश्न को अच्छी तरह समझ लें कि क्या पूछा गया है।
- पहले उन प्रश्नों को हल करें, जिनका उत्तर सबसे अच्छे से आता हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed