{"_id":"66ddf08f7aaeb60d460fee64","slug":"students-should-apply-for-scholarship-up-to-rs-75-thousand-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-131044-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 75 हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करें विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 75 हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करें विद्यार्थी
Mon, 09 Sep 2024 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 09 Sep 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। आर्थिक तंगी पढ़ाई में बाधा ना बने। इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना चला रहा है। कक्षा नौ और दस तथा कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर है।
कक्षा नौ और दस के प्रादेशिक बोर्ड के चुनिंदा 23 विद्यार्थियों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 50-50 हजार रुपये की छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। जबकि 11वीं और 12वीं के चुनिंदा विद्यार्थियों को 75-75 हजार रुपये की छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। कुल 46 चुनिंदा विद्यार्थियों को लाखों रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी, जिससे कि आर्थिक तंगी उनकी पढ़ाई में बाधा ना बने। ऐसे में कक्षा नौ और दस तथा कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों से अपील है कि वह 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन करें, जिससे की परीक्षा में शामिल हो सकें।
-- -- --
कम से कम 60 फीसदी अंक पाए हों
छात्रवृत्ति के लिए नौवीं से 12वीं तक की कक्षाओं में पढ़ने वाले वही विद्यार्थी आवेदन करने के पात्र हैं, जिन्होंने पिछली वार्षिक परीक्षा में कम से कम 60 फीसदी अंक प्राप्त किए हों। साथ ही जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय अधिकम दो लाख रुपये हो। एक मोबाइल नंबर से एक ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन दिए गए लिंक पर कर सकते हैं। http://www.amaruja.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2024
विज्ञापन
http://amarujafoundation.org/www.amarujala.com
-- -- --
प्रधानाचार्यों की अपील
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति उन विद्यार्थियों के लिए अधिक मददगार साबित होगी, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। कक्षा नौ से 12वीं तक के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को आवेदन कर योजना का लाभ लेना चाहिए।
शोभा चौधरी, प्रधानाचार्य, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सहारनपुर।
-- -
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना के तहत कक्षा नौ और दस के विद्यार्थियों को 50 हजार रुपये और कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों को 75 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलती है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वह 15 सितंबर तक आवेदन करा दें।
टीना सराव, प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज कैलाशपुर।
-- -
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना आर्थिक रूप से कमजोर मेधावियों के लिए अच्छा अवसर है। कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों से अपील है कि वह आवेदन कर परीक्षा में शामिल हों। परीक्षा उत्तीर्ण कर छात्रवृत्ति के हकदार बनें।
देवेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज नकुड़।
-- -
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति पाने के लिए किसी भी जाति और वर्ग का मेधावी आवेदन कर सकता है। बशर्ते उसके अंक 60 फीसदी से कम ना हों और परिवार की वार्षिक आय दो लाख रुपये से अधिक ना हो। अधिक से अधिक विद्यार्थी आवेदन करें।
गरिमा, प्रधानाचार्य, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, देवला।