एनसीसी में भर्ती को छात्रों ने बहाया पसीना
सहारनपुर। 83 यूपी बटालियन एनसीसी में भर्ती के लिए मंगलवार को एसएएम इंटर कॉलेज में शारीरिक क्षमताओं का आंकलन किया गया। प्रतिभागी छात्रों से दौड़ और शारीरिक कसरतें कराई गई।
एसोसिएट एनसीसी अधिकारी बृजेश पुंडीर के नेतृत्व में सुबेदार जसविंद्र सिंह और हवलदार जीतिन राणा की उपस्थिति में भर्ती अभियान में अनेक छात्रों ने हिस्सा लिया। मानकों पर 48 छात्र खरे उतरे। प्रधानाचार्य मनोज कुमार काकरान ने चयनित छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि एनसीसी में युवाओं को देशभक्ति और समाज सेवा सिखाई जाती है। इस मौके पर रामवीर सिंह, डॉ. सादाराम, नवीन गुलाटी, सुधीर शर्मा, सुबोध पुंडीर, मनीष राठी, संजय शर्मा, अनिल शर्मा, अभिषेक तोमर आदि मौजूद रहे।