फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Students scored a lot in the UP board exam

श्री जगन्नाथ सरस्वती विद्या मंदिर का हाई स्कूल परीक्षा परिणाम रहा शतप्रतिशत

Sun, 19 Jun 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Students scored a lot in the UP board exam
गंगोह (सहारनपुर)। गुड़ छप्पर मार्ग स्थित श्री जगन्नाथ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का हाई स्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत एवं इंटर का परीक्षाफल 99.6 प्रतिशत रहा है। साथ ही विद्यालय की हाईस्कूल की छात्रा कनिका सैनी जनपद के टॉप टेन में आठवां स्थान बनाने में कामयाब रही।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य शुभम गुप्ता ने बताया कि हाई स्कूल में कनिका सैनी ने 539 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम एवं जनपद में आठवां स्थान प्राप्त किया है। सैजल ने 524 अंकों के साथ द्वितीय, दिव्या ने 511 अंक लेकर तृतीय, अंशिका ने 507 अंक लेकर चतुर्थ एवं अविराज और मोनिश ने 500 अंक लेकर संयुक्त रूप से पंचम स्थान प्राप्त किया। इंटर में विज्ञान वर्ग में सुमैया ने 414 अंक प्राप्त कर प्रथम, अर्पित सैनी ने 410 अंक लेकर द्वितीय एवं मयंक वर्मा ने 406 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। वाणिज्य वर्ग में श्रेया 399 अंक लेकर प्रथम, आरती 384 अंक लेकर द्वितीय एवं सलोनी 373 अंक लेकर तृतीय स्थान पर रही। कला वर्ग में साक्षी ने 381 अंक लेकर प्रथम, खुशी ने 371 अंक लेकर द्वितीय एवं विशु खटाना ने 367 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

राम कृष्ण मेहता इंटर कालेज में राहुल कुमार ने 513 अंकों के साथ विद्यालय में सर्वोत्तम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य रोहिताश कुमार ने बताया कि विद्यालय का इंटर एवं हाईस्कूल का परीक्षाफल 96 प्रतिशत रहा। इंटर विज्ञान वर्ग में इरम जेहरा ने 409 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रीति ने 397 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान जबकि यशवंत सैनी 378 अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहे। वाणिज्य वर्ग में लायबा नूर 372 अंकों के साथ प्रथम, सलौनी 369 अंको के साथ द्वितीय एवं जूली 368 अंको के साथ तृतीय स्थान पर रही। हाई स्कूल में राहुल कुमार ने 513 अंकों के साथ प्रथम, 493 अंकों के साथ मुराद अली द्वितीय एवं 484 अंकों के साथ अनुष्कादीप तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दयाराम सिंह इंटर कालेज में हाई स्कूल की छात्रा अंशिका सैनी ने विद्यालय टॉप किया जबकि अर्शदीप कौर द्वितीय एवं अनामिका सैनी तृतीय स्थान पर रही। इंटर में मानसी चौधरी ने विद्यालय टॉप किया। मयंक सैनी दूसरे एवं दीपांशी तीसरे स्थान पर रही। एमडी योगेश सैनी एवं प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने शुभकामनाएं दी।

दलीप सिंह राष्ट्रीय कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या नीरा शर्मा ने बताया कि इंटर में छात्रा रश्मि ने प्रथम, पारूल ने द्वितीय एवं गजाला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। प्रबंधक राकेश गर्ग ने शुभकामनाएं दी।

गंगोह के राम कृष्ण मेहता इण्टर कालेज में मेधावियों को मिठाई खिलाते शिक्षकगण

गंगोह के राम कृष्ण मेहता इण्टर कालेज में मेधावियों को मिठाई खिलाते शिक्षकगण- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed