{"_id":"62c47da6433bf83b0d00c325","slug":"students-registering-after-choosing-a-college-saharanpur-news-mrt5957819177","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छे महाविद्यालय का चयन कर रजिट्रेशन करा रहे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छे महाविद्यालय का चयन कर रजिट्रेशन करा रहे छात्र
विज्ञापन
डा. मोनिका सिंह, प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवबंद
- फोटो : DEVBAND
देवबंद। मां शाकंभरी देवी यूनिवर्सिटी से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया जल्द आरंभ हो जाएगी। प्रवेश लेने में कोई परेशानी न हो इसके लिए इंटरमीडिएट अच्छे अंकों से उत्तीर्ण करने वाले छात्रों ने महाविद्यालयों के चयन के साथ ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना शुरू कर दिया है।
देवबंद तहसील में दो राजकीय डिग्री कॉलेज हैं, लेकिन किसी भी महाविद्यालय में स्नातक में विज्ञान की कक्षाओं का संचालन नहीं है। इसके लिए छात्रों को प्राइवेट कॉलेज का ही चयन करना पड़ेगा। देवबंद में भायला पीजी कॉलेज, देवबंद कॉलेज ऑफ हॉयर एजुकेशन और ठाकुर कृपाल सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज रणखंडी सहित करीब आधा दर्जन कॉलेजों में विज्ञान की कक्षाओं में छात्र प्रवेश ले सकते हैं, लेकिन इंटर में टॉप पोजिशन प्राप्त छात्रों का कहना है कि जहां उन्हें पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण और अनुशासन मिलेगा उसी कॉलेज का चयन कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करेंगे। वहीं कुछ छात्र तो रजिट्रेशन करा चुके हैं ताकि महाविद्यालयों में दाखिलों को मचने वाली मारामारी से बच सकें।
महाविद्यालयों में सीटों की स्थिति
देवबंद कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन देवबंद
कक्षा सीटें
बीए व बीकॉम 60-60
बीएससी (बायो) 120
बीएससी (गणित) 120
बीएड 100
बीटीसी 100
भायला पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज
कक्षा सीटे
बीए 140
बीकॉम 120
बीएससी (बायो) 120
बीएससी (गणित) 120
बीएससी (कंप्यूटर साइंस) 60
ठाकुर कृपाल सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज रणखंडी
बीए 140
बीएससी (बायो) 60
बीएससी (गणित) 60
क्या कहते हैं टॉपर छात्र
महाविद्यालय में पढ़ाई के साथ हो अनुशासन
फोटो संख्या 1ए
इंटरमीडिएट की मेरिट सूची में 9वां स्थान प्राप्त करने वाले श्री रामकृष्ण योगाश्रम इंटर कॉलेज देवबंद के छात्र वंश का कहना है कि वह बीएससी के साथ स्नातक करना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने अपना रजिट्रेशन करा दिया है। वह ऐसे महाविद्यालय में प्रवेश लेंगे जिसमें पढ़ाई के साथ ही अनुशासन भी हो। वंश ने 84.20 फीसदी अंकों से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन
-------------------------------
अच्छे कॉलेज में प्रवेश के लिए जल्द कराएंगे रजिस्ट्रेशन
नगर की मिश्रा कॉलोनी निवासी छात्रा अपूर्वा ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद की मेरिट सूची में 10वां स्थान प्राप्त किया है। अपूर्वा ने बताया कि यूं तो देवबंद क्षेत्र में कई महाविद्यालयों में विज्ञान के साथ स्नातक की कक्षाएं संचालित हो रही हैं। इन कॉलेजों की सीटों की भी कोई कमी नहीं है, लेकिन अभी वह अच्छे महाविद्यालय का चयन कर रही है इसके बाद जल्द रजिट्रेशन करा देगी।
--------------------------------
राजकीय डिग्री कॉलेजों में साइंस की कक्षाएं होती तो मिलता फायदा
इंडस्ट्रियल इस्टेट स्थित केएल जनता इंटर कॉलेज में इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा में 500 में से 397 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र दीपक कुमार का कहना है कि मुझे ऐसे कॉलेज में प्रवेश लेना है जिसमें शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद का भी आयोजन हो। उसने हॉल में रजिस्ट्रेशन करा लिया है। राजकीय डिग्री कॉलेज में साइंस की कक्षाएं संचालित होती तो काफी छात्रों को फायदा मिलता।
राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मोनिका सिंह ने बताया कि पहली बार मां शाकंभरी देवी यूनिवर्सिटी द्वारा जारी निर्देशों के मुताबिक स्नातक कक्षाओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 4 जुलाई से प्रारंभ कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि हमारे महाविद्यालय में अंग्रेजी प्रवक्ता का पद पिछले करीब एक साल से खाली चल रहा था जिस पर विगत दिन नए प्रवक्ता की तैनाती कर दी गई है।

दीपक कुमार- फोटो : DEVBAND

वंश कुमार- फोटो : DEVBAND

अपूर्वा- फोटो : DEVBAND