फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Students raised slogans of Pakistan Zindabad in Tiranga Yatra

तिरंगा यात्रा में छात्रों ने लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे

Sun, 14 Aug 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Students raised slogans of Pakistan Zindabad in Tiranga Yatra
तिरंगा यात्रा में छात्रों ने लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। कईं स्कूलों की साझा तिरंगा जागरुकता यात्रा के दौरान सिल्वर ओक स्कूल के 11वीं और 12वीं के कुछ पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद प्रबंधन ने छह छात्रों को चिह्नित कर निलंबित कर दिया है। पुलिस ने छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

गंगोह में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्कूल की ओर से शनिवार को तिरंगा जागरुकता यात्रा निकाली गई। व्यवस्था बनाने के लिए कुछ पुलिसकर्मी भी यात्रा में साथ चल रहे थे। यात्रा में कईं स्कूलों के छात्र शामिल हुए जो भारत माता के जयकारे लगाते चल रहे थे। कुछ छात्रों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। यात्रा का वीडियो बना रहे कार सवार एक व्यक्ति ने इन छात्रों को फटकारा भी और बाद में वीडियो वायरल कर दिया। इनमें दो हिंदू और चार मुस्लिम छात्र हैं। जिन छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की गई, उनमें 12वीं कक्षा के लोकेश पुत्र सुनील कुमार, रेशु पुत्र रविंद्र कुमार, समीर चौहान पुत्र आदिल खान और साहिल पुत्र अनीश और कक्षा 11 के मोहम्मद आमिर पुत्र रियासत अहमद और अफसरून पुत्र दिलशाद शामिल हैं। ये अपने घरों से फरार है। प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह और प्रबंध समिति के सदस्य नरेंद्र तायल ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। एसएसपी डाक्टर विपिन टांडा ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। स्कूल प्रबंधन से संपर्क किया गया और उन्होंने भी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed