फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Students need quality and value based education: Vice Chancellor

विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं मूल्य आधारित शिक्षा की जरूरत : कुलपति

Tue, 22 Nov 2022 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Students need quality and value based education: Vice Chancellor
मुन्ना लाल डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ करते वीसी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एचएस सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं मूल्य पर आधारित शिक्षा देने की जरूरत है। वह मुन्नालाल कॉलेज में मैनेजमेंट ऑफ स्किल डेवलपमेंट कोर्स एंड एंक्यूबेशन सेंटर विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

कार्यशाला का शुभारंभ कुलपति प्रोफेसर एचएस सिंह, प्रोफेसर ओंकार सिंह, प्राचार्य प्रोफेसर पंकज छाबड़ा आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य वक्ता रहे महाराज सिंह कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर अनिल सिंह ने वोकेशनल एजुकेशन एवं लोक विधा के विषय में अपनी बात रखी। विश्वविद्यालय के नेप के कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर ओंकार सिंह ने आत्म अवलोकन एवं भारत के इतिहास में जो स्किल डेवलपमेंट कोर्स रहे हैं, उन पर बात रखी। प्रोफेसर हरवीर सिंह ने नेप सिलेबर पर वृहद चर्चा की। इसमें प्रश्नोत्तरी काल भी चला। प्रोफेसर ममता सिंगल ने स्किल डेवलपमेंट की तकनीकों के विषय में बताया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर पंकज छाबड़ा ने महाविद्यालय में चल रहे इनक्यूबेशन एवं स्किल डेवलपमेंट कोर्स के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में महाविद्यालय की स्किल डेवलपमेंट कोऑर्डिनेटर डॉ. विनीता दुबे, सह कोऑर्डिनेटर कुमारी आकांक्षा भी मौजूद रही। संचालन प्रोफेसर सीमा रानी और प्रोफेसर रत्ना त्रिवेदी ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed