फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Students made attractive Rangoli with lamp decoration

शिक्षण संस्थाओं में धूमधाम से मनाया दीपावली पर्व

Sun, 23 Oct 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Students made attractive Rangoli with lamp decoration
नानौता के श्री गुरू नानक कन्या इंटर कॉलेज में रंगोली सजती छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
तीतरों/नानौता (सहारनपुर)। शिक्षण संस्थाओं में दीपावली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने दीप सज्जा के साथ आकर्षक रंगोली बनाई।
विज्ञापन

ग्राम महंगी स्थित गुरुनानक कन्या इंटर कालेज में दीपावली उत्सव के दौरान रंगोली, दीप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के सदस्यों के दीप सज्जा में घोषित परिणाम में अभिजीत दत्ता, माही, तेजा चौधरी, रंगोली व रूम डेकोरेशन में वाणी सैनी, हरिओम, वरदान वर्मा ने क्रमश: पहले तीन स्थान प्राप्त किए। कॉलेज संस्थापक सरदार कुलदीप सिंह, बहलोलपुर पुलिस चौकी प्रभारी नरेश सिंह, एमडी मेघराज सिंह सैनी रहे।
नानौता के श्री गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं द्वारा दीपावली पर्व पर दीये, ग्रीटिंग कार्ड, मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रबंधक व अध्यक्ष ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

नानौता के श्री गुरु नानक कन्या इंटर कालेज में प्रबंधक सरदार बीर सिंह, प्रबंधक सरदार बीर सिंह, प्रधानाचार्य पूजा सैनी, सोनिया देवी, प्रीतना चौधरी, बीना पुंडीर, सुमन पांडेय, रजनी पुंडीर, नेहा रानी ने दीवाली पर्व मनाया। जनता मांटेसरी जूनियर हाई स्कूल में प्रधानाचार्य रामभूल सिंह, रेणु पुंडीर, संदीप कुमार, कोमल, हेमा, नीलम, चित्रा, रविशा, मोनी, मोनिका, पूजा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीन फील्ड एकेडमी में फ्लोरेंस हाउस ने बहुत ही सुंदर तरीके से कन्या भ्रूण के साथ नारी शक्ति एवं बेटी की शिक्षा को सुंदर रंगों से उकेरा। टेरेसा हाउस के बच्चों ने बेटियों की हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने पर जोर दिया। क्यूरी एवं इंदिरा हाउस ने बेटी बेटे की समानता को दर्शाया। प्रतियोगिता में फ्लोरेंस प्रथम, टेरेसा द्वितीय तथा इंदिरा हाउस व क्यूरी हाउस तृतीय स्थान पर रहे।

तीतरों के गुरूनानक कन्या इंटर कालेज में रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं

तीतरों के गुरूनानक कन्या इंटर कालेज में रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed