फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Students learned the nuances of Kangra and Madhubani painting

विद्यार्थियों ने सीखी कांगड़ा एवं मधुबनी चित्रकला की बारीकियां

Sat, 20 Mar 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Students learned the nuances of Kangra and Madhubani painting
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में चित्रकला का प्रशिक्षण देती स्पिक मैके की कलाकार अम्बिका देव? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। स्पिक मैके सहारनपुर की ओर से पारंपरिक कांगड़ा एवं मधुबनी चित्रकला की कार्यशालाओं का आयोजन कई विद्यालयों में किया गया। पहली बार कार्यशालाओं के लिए परिषदीय विद्यालयों का चयन किया गया। विद्यार्थियों ने कांगड़ा एवं मधुबनी चित्रकला की बारीकियां सीखी।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नकुड़, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गंगोह, उच्च प्राथमिक विद्यालय दैदनौर, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सहारनपुर, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भैसराऊ, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तिवाया, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नगर सहारनपुर में हुई। चार दिवसीय कार्यशाला में 350 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कांगड़ा चित्रकला की राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त अंबिका देवी द्वारा मधुबनी तथा स्नेह गंगल द्वारा कांगड़ा चित्रकला की बारीकियां विद्यार्थियों को बताई गई। स्पिक मैके की समन्वयक शैफाली मल्होत्रा ने बताया कि कोरोना के चलते करीब एक साल बाद कार्यशालाएं शुरू हुई हैं। इनका उद्देश्य बच्चों खासकर ग्रामीण परिवेश के बच्चों को इस तरह की कलाओं से जोड़ना है। कार्यशालाओं को सफल बनाने में प्रधानाचार्य शोभा चौधरी, गुलशन, नरेश कुमार, मीनू तोमर, मुकेश सैनी, रेनू राठौर, राजकुमारी श्रीवास्तव, अंजू, उदित अरोड़ा, मानसी अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed