फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Students lack access to transportation to reach the university; what are the officials and leaders doing about it? - Anandiben

छात्रों के पास िववि जाने के लिए सुविधा नहीं क्या कर रहे अधिकारी और नेता : आनंदीबेन

Sun, 21 Sep 2025 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 21 Sep 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Students lack access to transportation to reach the university; what are the officials and leaders doing about it? - Anandiben
सहारनपुर के जनमंच में मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक के साथ विद्य - फोटो : mathura
सहारनपुर। छात्रों के पास 16 किलोमीटर दूर विश्वविद्यालय आने-जाने की सुविधा नहीं है। जिला प्रशासन और विधायक इस ओर ध्यान दें। सरकार ही अपने आप सब काम नहीं करेगी। क्या आप सरकार से बस नहीं मांग सकते। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सामने बैठे अधिकारियों और विधायकों को ऐसे ही नसीहत दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विधायकाें को जाकर मुख्यमंत्री से मिलना चाहिए। सरकार को पता है, मुख्यमंत्री भी समस्या को जानते हैं। यदि कहेंगे तो बसें मिल भी जाएंगी। उन्होंने कहा कि वह जहां भी जाती हैं उनके साथ एक टीम चलती है, जो विश्वविद्यालय का निरीक्षण करती है। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय में जलभराव की समस्या का पता है। एक साल से बिल्डिंग तैयार खड़ी है, लेकिन छात्र नहीं रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह पूरे भवन को ऑनलाइन देखेंगी। जो भी समस्याएं हैं सरकार थोड़ी आएगी ठीक करने। हमें ही करना होगा। जिला प्रशासन को पानी की निकासी के लिए काम करना होगा।
विज्ञापन

संस्कृति एवं आध्यात्मिक परंपरा का संगम केंद्र है सहारनपुर
कुलाधिपति ने अपना संबोधन शुरू करते हुए कहा कि वह मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के हर दीक्षांत समारोह में आती हैं। शिवालिक पर्वत माला की तलहटी में बसा यह पावन क्षेत्र मां शकंभरी देवी की पूजनीय धरती, समृद्ध भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक परंपरा का संगम केंद्र है। इस भूमि की गौरवमयी परंपरा रही है, जो सदियों से सेवा का पाठ पढ़ा रही है। यहां आकर केवल भौगोलिक सौंदर्य नहीं, बल्कि भारतीय परंपरा से जुड़ने का सौभाग्य मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानवीयता का पाठ पढ़या कुलाधिपति ने कहा कि लोग अपने परिजनों का बर्थडे होटल में मनाते हैं। बच्चे बीवी सब खाना खाते हैं बचता है घर ले आते हैं। नई शुरुआत करें। अपना बर्थडे आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाएं। छोटे बच्चों को खाना खिलाएं। जब आप ऐसा करेंगे तो आत्मीय सुख मिलेगा। साल में कम से कम एक बार आंगनबाड़ी केंद्रों में बर्थ डे मनाएं। मुझे उसके फोटो भी भेजें।

पांच गुणा बढ़ी प्रगति
कुलाधिपति ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भारत आज विश्व मंच पर ऊंचाइयों को छू रहा है। वर्ष 2014 में केवल 11 विश्वविद्यालय विश्व रैंकिंग में थे, आज उनकी संख्या 54 है। यानी पांच गुणा प्रगति हुई है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों के बारे में बताया कि कुल 34 विश्वविद्यालयों में से 19 विश्वविद्यालय ए, ए प्लस प्लस ग्रेड में हैं। दो विश्वविद्यालय विश्व रैंकिंग में हैं, जिनमें मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर और दूसरा लखनऊ का विश्वविद्यालय है।

सहारनपुर के जनमंच में मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक के साथ विद्य

सहारनपुर के जनमंच में मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक के साथ विद्य- फोटो : mathura

सहारनपुर के जनमंच में मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक के साथ विद्य

सहारनपुर के जनमंच में मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक के साथ विद्य- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed