फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Students can deposit examination fee today and on August 12

आज और 12 अगस्त को परीक्षा शुल्क जमा करा सकते हें छात्र

Wed, 10 Aug 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Students can deposit examination fee today and on August 12
सहारनपुर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के ऐसे विद्यार्थी जो किन्हीं कारणों से परीक्षा शुल्क जमा नहीं कर सके हैं। विश्वविद्यालय उन्हें मौका दे रहा है। ऐसे विद्यार्थी आज यानी 10 और 12 अगस्त को अपना शुल्क (1,000 विलंब शुल्क के साथ) जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन

कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया कई दिन से चल रही है। शुल्क आदि जमा करने की तिथि निकल चुकी है, लेकिन महाविद्यालयों से सूचना मिल रही है कि बड़ी संख्या में विद्यार्थी शुल्क आदि जमा नहीं करा सके हैं। ऐसे विद्यार्थियों की समस्या को मद्देनजर रखते हुए दो दिन का समय दिया गया है। वह दस और 12 अगस्त को अपना परीक्षा शुल्क विलंब शुल्क के साथ जमा करा सकते हैं। उक्त अभ्यर्थियों को दोनों दिवस में विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.msuniversity.ac.in पर दिए गए लिंक पर जाकर शुल्क जमा कर सकते हैं तथा महाविद्यालय में फॉर्म अग्रसारित कराते हुए विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में 13 अगस्त तक जमा कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed