{"_id":"6026c8558ebc3ee97631579d","slug":"student-s-dead-body-found-saharanpur-news-mrt525064537","type":"story","status":"publish","title_hn":"बी फार्मा के छात्र का गोली लगा शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बी फार्मा के छात्र का गोली लगा शव मिला
विज्ञापन
उदित का फाइल फोटो
- फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। बी-फार्मा के छात्र का गोली लगा शव आम के बगीचे में पेड़ के नीचे पड़ा मिला। गोली कनपटी पर दाहिनी तरफ सटाकर मारी गई है, जिस तमंचे से गोली मारी गई वह भी मृतक के दाहिने हाथ के नीचे से मिला, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि छात्र पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में था। कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर गदा निवासी उदित (21) पुत्र वीरेश उर्फ बबलू सैनी ग्लोकल यूनिवर्सिटी मिर्जापुर में बी-फार्मा द्वितीय वर्ष का छात्र था। परिजनों के अनुसार उदित सुबह 11 बजे घर से निकला था। दोपहर करीब 2 बजे गांव के पास ही एक आम के बाग में पेड़ के नीचे उसका खून से लथपथ शव पड़ा मिलने सूचना मिली। उसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तमंचे को अपने कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया, कि परिजनों ने उन्हें जानकारी दी है, कि उदित कुछ समय पहले बीमार हुआ था, तभी से वह डिप्रेशन में था। कई बार उसने खाना पीना भी छोड़ दिया था। किसी से ज्यादा बात नहीं करता था। परिजनों ने लिखित तहरीर में भी यही कहा है। तमंचे को कब्जे में ले लिया है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
घटना की जांच की जाएगी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजन भी यही कह रहे हैं। वे पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन उन्हें समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जाएगी।
अतुल शर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की जांच की जाएगी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजन भी यही कह रहे हैं। वे पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन उन्हें समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
अतुल शर्मा, एसपी देहात

बेहट के गांव सलेमपुर गदा में मृतक छात्र की गमजदा परिजन महिलाएं।- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन