फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Struggle to return to work after Diwali and Bhaiya Dooj, trains and buses full

Saharanpur News: दीपावली और भैयादूज के बाद काम पर लौटने की मारामारी, ट्रेनें-बसें फुल

Fri, 17 Nov 2023 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 17 Nov 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Struggle to return to work after Diwali and Bhaiya Dooj, trains and buses full
सहारनपुर। दीपावली और भैयादूज बीतने के बाद काम पर वापस लौटने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। ट्रेनों और रोडवेज बसों में सीट को लेकर मारामारी मची रही। जिसके चलते यात्रियों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली जनसेवा एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, जननायक एक्सप्रेस, हिमगिरी एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस, अकाल तख्त एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। यहीं हाल स्पेशल ट्रेनों का है। इस समय ट्रेनों में सीट पाना मुश्किल है। अब जैसे-तैसे कर लोग अपने-अपने काम पर लौट रहे हैं, वैसे-वैसे ट्रेनों से लौटने वालों की भीड़ बढ़ गई है। काफी लोग ऐसे भी हैं, जो अपने शहर से 100 से 150 किलोमीटर की दूूर दूसरे जनपद में काम कर रहे हैं, वह रोडवेज बस या निजी वाहन से पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन और महानगर के तीनों बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ देखने को मिली। ट्रेनें फुल रहीं। आलम यह था कि यात्रियों को सीट मिलना तो दूर खड़ा होना भी मुश्किल रहा। जनसेवा एक्सप्रेस के सभी कोच में पैर रखने तक की जगह नहीं मिली। इसी वजह से कई यात्रियों की ट्रेन भी छूट गई। सबसे ज्यादा परेशानी का सामना उन यात्रियों को हुई, जिनके साथ में बच्चे थे। उन्हें ट्रेन में चढ़ने को लेकर खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। रोडवेज बसों की हालत भी खराब रही। रेलवे स्टेशन पर परिवार के साथ बैठे सुजीत ने बताया कि त्योहार पर घर आए थे, लेकिन अब काम पर लौटना मुश्किल हो गया। वापसी का टिकट नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- छठ महापर्व को लेकर भी ट्रेनों में भीड़
शुक्रवार से छठ महापर्व भी शुरू हो रहा है। छठ महापर्व को मनाने के लिए लोग घरों पर जा रहे हैं। जिसकी वजह से बिहार जाने वाली ट्रेनों में खासी भीड़ रही। रेलवे स्टेशन अन्य दिनों के मुकाबले अधिक मारामारी रही। भीड़ होने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed