फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Strike of employees in the corporation, Municipal Commissioner conducted investigation

Saharanpur News: निगम में कर्मचारियों की हड़ताल, नगर आयुक्त ने बैठाई जांच

Sun, 07 Dec 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 07 Dec 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Strike of employees in the corporation, Municipal Commissioner conducted investigation
महापौर और कर्मचारी प्रकरण में नगर निगम में धरना देते कर्मचारियों के साथ भीम आर्मी के कार्यकता्र - फोटो : सांकेतिक
सहारनपुर। जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र अनुभाग के लिपिक सुरेंद्र सिंह के साथ मारपीट करने के विरोध में निगम कर्मचारियों ने शनिवार को तालाबंदी कर हड़ताल कर दी। नगर निगम में धरना देकर महापौर के खिलाफ नारेबाजी की गई। उधर, नगर आयुक्त ने तीन सदस्यीय जांच बिठा दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार की घटना के विरोध में शनिवार को नगर निगम के सभी कर्मचारी उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर इकट्ठा हुए। कुछ देर बार सफाईकर्मी भी पहुंच गए। कर्मचारियों ने नगर निगम के सभी कार्यालयों पर ताला जड़ते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी।
विज्ञापन

इसके बाद दरी और कुर्सियां डालकर निगम परिसर में बीचोंबीच बैठ गए। यहां माइक के द्वारा कर्मचारी नेताओं ने अपनी बात रखी और महापौर के रवैये को लेकर नाराजगी व्यक्त की। शाम तक चले धरने में कर्मचारियों ने महापौर के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने के बाद कर्मचारियों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन भेजते हुए पूरे प्रकरण का जिक्र करते हुए कर्मचारी हितों की रक्षा करने की मांग की। इसके बाद नगर आयुक्त शिपू गिरि ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है।
समिति में अपर नगर आयुक्त प्रथम प्रदीप कुमार यादव, एमएनएलपी सच्चिदानंद त्रिपाठी और अनुसूचित जाति से एक सदस्य कर अधीक्षक सुरेंद्र सिंह को शामिल किया है। समिति पूरे घटनाक्रम और कर्मचारियों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच करेगी।

उधर, दोपहर में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिलाध्यक्ष सचिन कुमार अपने साथियों के साथ निगम पहुंचे और महापौर के खिलाफ नारेबाजी की। भीम आर्मी जय भीम संगठन ने भी मामले की निष्पक्ष जांच और महापौर पर कार्रवाई की मांग की है। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है। लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग के कर्मचारी नेताओं ने भी निगम के कर्मचारी नेताओं से संपर्क किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed