{"_id":"693338220c4a37a0280a7ede","slug":"strike-news-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-164373-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था के विरोध में ग्राम सचिवों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था के विरोध में ग्राम सचिवों ने दिया धरना
विज्ञापन
सरसावा। पंचायत सचिवों ने शुक्रवार को खंड विकास कार्यालय पर धरना देते हुए मुख्यमंत्री तथा मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। इसमें ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली का मुद्दा जोरशोर से उठाया गया।
धरनारत पंचायत सचिवों का कहना था कि ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क, बिजली और आवश्यक डिवाइस आदि बुनियादी सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं। ऐसे में ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य किए जाने से कामकाज बाधित हो रहा है। ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था को उचित संसाधन उपलब्ध होने तक स्थगित किया जाए। ग्राम सचिवों को उनके मूल विभागीय कार्यों के अतिरिक्त दिए जा रहे अन्य दायित्वों को संसाधन उपलब्ध कराए बिना लागू न किया जाए। उन्होंने कहा कि संघ के प्रतिनिधियों से शासन स्तर पर संवाद कर इसका व्यवहारिक और स्थायी समाधान निकाला जाए। इस दौरान प्रदीप कुमार, बसंत कुमार, वर्षा, आकांक्षी, विक्रम सिंह, विकास कुमार अक्षय कुमार, शेखर सैनी, नीटू कुमार आदि मौजूद रहे।