{"_id":"614a253b8ebc3e2f7e312e20","slug":"strict-steps-should-be-taken-to-control-mosquito-borne-diseases-divisional-commissioner-saharanpur-news-mrt557198246","type":"story","status":"publish","title_hn":"मच्छरजनित रोगों पर नियंत्रण को उठाए जाएं कड़े कदम : मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मच्छरजनित रोगों पर नियंत्रण को उठाए जाएं कड़े कदम : मंडलायुक्त
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडलायुक्त लोकेश एम ने अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा मंडल के सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडल का प्रत्येक सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य प्रोटोकाल का शत-प्रतिशत पालन कराया जाए। उन्होंने संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए भी कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए। वह मंगलवार को स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक ले रहे थे।
उन्होंने कहा कि चिकित्सालयों में चिकित्सकों तथा जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। समस्त अधिशासी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि मच्छर लार्वा भक्षी गंबूसिया मछली को समस्त तालाबों में डाला जाना सुनिश्चित करें। निर्देश दिए कि मुख्यचिकित्साधिकारी प्रतिदिन सुबह डेंगू के केसों की पूरी जानकारी देंगे। किसी गांव में डेंगू का एक भी केस मिलने पर पूरे गांव तथा उसके आस पास के गांव में सफाई तथा एंटीलार्वा स्प्रे का वृहद अभियान चलाया जाए और वृहद स्तर पर जांच की जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर तथा जगह-जगह शिविर लगाकर आयुष्मान योजना के पात्रों के गोल्डन कार्ड बनाने के निर्देश दिए। प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ब्लड बैंक की स्थापना का क्या नियम है इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि कोविड टीकाकरण के साथ-साथ सामान्य टीकाकरण में भी तेजी लाई जाए। कतिपय प्रपत्रों में गलत फीडिंग पर नाराजगी व्यक्त की और बैठक में सही आंकड़े प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएमओ यह भी सुनिश्चित करें कि कोई भी मरीज सामुदायिक अथवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से बिना इलाज वापस न जाने पाए। बैठक में अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. अनीता जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी सहारनपुर डॉ. संजीव मांगलिक, मुख्य चिकित्साधिकारी मुजफ्फरनगर डॉ. महावीर सिंह फौजदार, शामली डॉ. संजय अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
डेंगू के दो और मरीज मिले
सहारनपुर। जनपद में डेंगू के दो और मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि पुवांरका और मुजफ्फराबाद के दो लोगों को बुखार की शिकायत थी। एसबीडी जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे थे। जांच कराने पर डेंगू की पुष्टि हुई है। जनपद में डेंगू के अभी तक 25 मामले सामने आ चुके हैं।