{"_id":"6199358f8e6b394d33252168","slug":"strict-action-will-be-taken-if-you-are-absent-in-the-revision-program-saharanpur-news-mrt5656030176","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुनरीक्षण कार्यक्रम से अनुपस्थित रहे तो होगी कडी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुनरीक्षण कार्यक्रम से अनुपस्थित रहे तो होगी कडी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षित पुनरीक्षण कार्यक्रम में मतदेय स्थलों पर अनुपस्थित रहने वाले बूथ लेवल ऑफिसरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारी नियमित भ्रमण पर रहे। अपने क्षेत्रों के मतदेय स्थलों पर कोई लापरवाही न होने दें।
शनिवार को तहसील सदर सभागार में जिलाधिकारी ने निर्वाचक नामावलियों की रविवार (आज) और 27 नवंबर को होने वाले संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बूथ लेवल ऑफिसर फार्म-6 के साथ आयु प्रमाणपत्र के रूप में कोई शैक्षिक योग्यता का प्रमाणपत्र लें। शैक्षिक योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र न होने पर आयु के संबंध में शपथ पत्र लिया जाए। उन्होंने कहा कि पहचान पत्र से आयु और पते की जांच की जाए। 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं को मतदाता बनने के लिए अधिक से अधिक जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी, सभी आरओ अपने क्षेत्र के सभी सुपरवाइजर से भी निरन्तर मतदेय स्थलों का निरीक्षण कराते रहें। इस दौरान अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) अर्चना द्विवेदी सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।