फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Strict action will be taken against those who spread religious hysteria

धार्मिक उन्माद फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Thu, 16 Jun 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against those who spread religious hysteria
छुटमलपुर में शांति समिति की बैठक में शामिल गणमान्य लोग - फोटो : SAHARANPUR
बड़गांव/अंबेहटा/छुटमलपुर/रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। आज होने वाली जुमे की नमाज के मद्देनजर देहात में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठकों का आयोजन कर जिम्मेदार लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। साथ की चेताया कि यदि किसी ने माहौल खराब करने का प्रयास किया तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

बड़गांव थाने में आयोजित बैठक में एसडीएम रामपुर मनिहारान संगीता राघव ने चेताया कि धार्मिक उन्माद फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि सोशल मीडिया पर सतर्क निगाह रखी जा रही है। ऐसे में सोशल मीडिया पर भी अमर्यादित टिप्पणी कतई न करें। सीओ देवबंद रामकरण सिंह ने कहा कि क्षेत्र में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो, इसके लिए समाज के लोग एक अहम जिम्मेदारी के साथ काम करें। थानाध्यक्ष सोवीर नागर, ग्राम प्रधान शिवकुमार सिंह, भरतपाल सिंह, दिनेश कुमार, कमल सिंह, काका राणा, शोयब नूनाबड़ी, अनवर सिरसली कला रहे।
विज्ञापन

अंबेहटा में सीओ नकुड अरविंद सिंह पुंडीर ने कहा कि आपसी सौहार्द को मजबूत बनाना हम सब की जिम्मेदारी है, यह तभी संभव होगा जब हम एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। कोतवाल नकुड़ नरेश कुमार, चौकी प्रभारी क्षितिज कुमार, मौलाना मोईनुद्दीन, हाफिज गयूर, आबिद, मौलवी आशिक, रिजवान अहमद, सभासद जिंदा हसन, खलील अहमद, मो. असलम, मौलाना जुबेर, इस्लाम, महफूज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छुटमलपुर में एसओ फतेहपुर सतेंद्र नागर ने कहा कि सद्भाव बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस दौरान मांगेराम शर्मा, विकास गुप्ता, पूर्व प्रधान मंजू शर्मा, मोनू मिर्जा, राव साजिद रहे।

रामपुर मनिहारान में एसडीएम संगीता राघव और कोतवाली प्रभारी विशाल श्रीवास्तव ने लोगों ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। काजी नदीम अहमद, मुफ्ती आरिफ मजहिरी, शमशीर कासमी, चौधरी जगपाल सिंह, चौधरी तेज सिंह, नीरज चौधरी, नसीम आजाद रहे।

बड़गांव में बैठक को संबोधित करते एसडीएम और सीओ

बड़गांव में बैठक को संबोधित करते एसडीएम और सीओ- फोटो : SAHARANPUR

अंबेहटा में आयोजित बैठक में मुस्लिम समाज के लोग

अंबेहटा में आयोजित बैठक में मुस्लिम समाज के लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed