फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Strengthen the social and political sector by connecting with education: KC Tyagi

शिक्षा से जुड़कर सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र को मजबूत करें त्यागी समाज : केसी त्यागी

Mon, 07 Aug 2023 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Strengthen the social and political sector by connecting with education: KC Tyagi
देवबंद में मेधावी छात्रों को सम्मानित करते जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी व अन्य अतिथ
देवबंद। जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद केसी त्यागी ने कहा जो समाज शिक्षा में पीछे रहता है, वह भविष्य में अपना अस्तित्व समाप्त कर देता है। इसलिए त्यागी समाज के लोग शिक्षा से जुड़कर सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र को मजबूत करने का काम करें।
विज्ञापन


रविवार को सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे स्थित बीआर कॉलेज में त्यागी सभा द्वारा आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में पूर्व राज्यसभा सांसद केसी त्यागी ने कहा त्यागी समाज को एकजुट होकर अपने हक के लिए लड़ाई लड़नी होगी। कहा कि भारत आज आधुनिकता की ओर बढ़ रहा है, लेकिन इस युग में ग्रामीण व कृषि क्षेत्र काफी पीछे हटता जा रहा है। भारतीय किसान संघ के प्रदेश संयोजक श्यामवीर त्यागी और डॉ. पीयूष त्यागी ने कहा कि त्यागी समाज के मेधावी छात्र छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर अपना उज्ज्वल भविष्य बनाना चाहिए। कार्यक्रम में धर्मवीर त्यागी, डॉ. कांता त्यागी, त्यागी सभा के अध्यक्ष विनय त्यागी व अधिवक्ता जनार्दन दत्त त्यागी ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

इस दौरान हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 50 से अधिक छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता जसवीर त्यागी व संचालन अमरीश त्यागी ने किया। इस मौके पर मनोज त्यागी, प्रिंस त्यागी, पंकज त्यागी, कुलदीप त्यागी, सभासद विपिन त्यागी, अनुज प्रधान, मुकेश त्यागी, अनिल त्यागी, राकेश प्रधान, योगेश त्यागी, दीपक त्यागी, मयंक त्यागी, मनीष त्यागी व धर्मेश त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




त्यागी समाज को वोट बैंक न समझे राजनीतिक दल

देवबंद। रविवार को देवबंद पहुंचे जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी का त्यागी समाज के लोगों ने सहारनपुर मुजफ्फरनगर बॉर्डर पर स्थित एक होटल में माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि त्यागी समाज को राजनीतिक दल अपना वोट बैंक न समझें। अब जागरुकता के साथ समाज अपना हक लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed