फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Stray dogs mauled a girl; she has been admitted to the hospital.

Saharanpur News: आवारा कुत्तों ने बच्ची को नोचा, अस्पताल में कराया भर्ती

Sun, 23 Aug 2026 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 23 Aug 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Stray dogs mauled a girl; she has been admitted to the hospital.
चिलकाना। घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही 12 वर्षीय बच्ची पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्ची को घेरकर नोचकर घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाकर बच्ची को बचाया। परिजन उसे उपचार के लिए यमुनानगर के एक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज किया गया।
विज्ञापन

गांव सौंधेबास निवासी शाहनवाज की 12 वर्षीय बेटी शबनूर घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान वहां पहुंचे आवारा कुत्तों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्ची को घेरकर नोचना शुरू कर दिया। बच्ची की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुत्तों को भगाकर उसे उनके चंगुल से छुड़ाया। कुत्तों ने शबनूर के हाथ तथा घुटनों के मांस को नोच खाया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed