फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Stray Dogs Attack Five-Year-Old Child; Child in CriticalStray Dogs Attack Five-Year-Old Child; Child in Critical Conditionondition

Saharanpur News: आवारा कुत्तों ने पांच साल के बच्चे पर किया हमला, गंभीर

Tue, 05 May 2026 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Stray Dogs Attack Five-Year-Old Child; Child in CriticalStray Dogs Attack Five-Year-Old Child; Child in Critical Conditionondition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छुटमलपुर। क्षेत्र के गांव जमालपुर में आवारा कुत्तों ने एक 5 वर्षीय बच्चे पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। कुत्तों के बढ़ते हमलों से ग्रामीणों में दहशत और रोष का माहौल बना है।
गांव जमालपुर निवासी अब्बास का 5 वर्षीय बेटा सोमवार शाम के वक्त अपने दोस्तों के साथ घर के बाहर ही खेल रहा था। इसी दौरान कुत्तों के एक झुंड ने उस पर अचानक हमला कर दिया। अन्य बच्चे तो डर कर भाग गए लेकिन पीड़ित कुत्तों के चंगुल से नहीं छुट सका। आसपास मौजूद लोगों ने लाठी-डंडे लेकर किसी तरह बच्चे को कुत्तों के कब्जे से छुड़ाया। इसके बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। बता दें कि पिछले सप्ताह कुत्तों ने गांव चाऊपुर में आठ साल के बच्चे को हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। इससे बीस दिन पहले भी कुत्तों ने ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजूदर के चार साल के मासूम बच्चे को अपना शिकार बना लिया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे उनके बच्चों की सुरक्षा खतरे में है। बावजूद इसके स्थानीय प्रशासन कुत्तों के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए कोई पहल नहीं कर रहा है। ग्राम प्रधान कुर्बान, जाकिर, काला मिस्त्री, अकलीम, संदीप और अर्जुन ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़वा कर दूर जंगल में छुड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed