फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Strategy not giving up political parties, not stopping farmers

रणनीति... राजनीतिक दलों को छोड़ना नहीं, किसानों को रोकना नहीं

Tue, 08 Dec 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Strategy not giving up political parties, not stopping farmers
रणनीति... राजनीतिक दलों को छोड़ना नहीं, किसानों को रोकना नहीं
विज्ञापन

सोमवार रात ही प्रशासन ने बना ली थी योजना, काफी हद तक मिली कामयाबी
सहारनपुर। भारत बंद को लेकर एक तरफ राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति बनाई थी तो दूसरी तरफ प्रशासन भी तैयार था। सियासी लोगों को किसानों का समर्थन करते हुए प्रदर्शन करना था तो प्रशासन को निषेधाज्ञा का पालन करते हुए इन्हें रोकना था। नेताओं को नजरबंद कर प्रशासन अपनी रणनीति में कामयाब नजर आया और कोई बड़ा प्रदर्शन नहीं होने दिया। हालांकि राजनीतिक लोगों ने विरोध करने से रोकने को लोकतंत्र का हनन बताया।
पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार रात में ही रणनीति बना ली थी कि जिन राजनीतिक दलों ने भारत बंद का समर्थन करते हुए प्रदर्शन करने का एलान किया है, उन्हें घरों से बाहर ही ना निकलने दिया जाए। इसी के चलते सपा, रालोद, कांग्रेस और बसपा नेताओं के घरों पर पुलिस का पहरा बैठाने के लिए प्लानिंग कर ली थी। मंगलवार सुबह नेताओं के घर के दरवाजे पर पुलिस पहुंच चुकी थी। इसके बाद नेताओं ने प्रदर्शन करने के लिए अपने घरों से निकलने की कोशिशें तो खूब कीं, लेकिन पुलिस और पीएसी के जवानों की मौजूदगी ने उनको आगे नहीं बढ़ने दिया। कांग्रेस और सपा ने इसमें अलग ही रणनीति अपनाई और अलग अलग जगहों से जत्थों में निकले, लेकिन यह सभी नेता पहले से प्रशासन की नजर में थे। जैसे ही वह घरों से निकलकर समर्थकों के साथ प्रदर्शन करने को निकले तो पुलिस ने रोक लिया। सहारनपुर शहर में ऐसा एक दर्जन से ज्यादा जगह हुआ, जहां सपा और कांग्रेस नेताओं ने बाहर निकलकर प्रदर्शन करने की कोशिश की और पुलिस ने रोक दिया।
विज्ञापन

उधर, भाकियू ने गागलहेड़ी, रामपुर मनिहारान, नागल और शाहजहांपुर में हाईवे पर धरना प्रदर्शन कर चक्का जाम किया, लेकिन उन्हें पुलिस प्रशासन ने रोकने का प्रयास नहीं किया। प्रशासन की इस रणनीति से साफ था कि राजनीतिक लोगों को रोकना है, किसानों को नहीं। यदि किसानों को रोकने की कोशिश की जातीं तो मामला बिगड़ सकता था और टकराव की स्थिति पैदा हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed