{"_id":"624de6cd3ec7225ab84e04eb","slug":"stopped-the-construction-of-the-drain-being-built-against-the-terms-of-the-tender-saharanpur-news-mrt5834670198","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंडर की शर्तों के विपरीत बन रहे नाले का निर्माण रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंडर की शर्तों के विपरीत बन रहे नाले का निर्माण रुकवाया
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम के द्वारा जेवी जैन कॉलेज रोड पर कराए जा रहे नाला निर्माण में अनियमितता पाई गई है। शर्तों को ताक पर रखकर बनाए जा रहे नाले की शिकायत मिलने पर अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता मौके पर पहुंचे। उन्होंने गलत निर्माण पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण को रुकवाया तथा गलत हुए निर्माण को उखड़वाकर शर्तों के अनुरूप कराने के निर्देश दिए।
जेवी जैन कॉलेज रोड पर आरसीसी का नाला बनाया जा रहा है। नियमानुसार नाले की दोनों साइड की आरसीसी की दीवारों की चौड़ाई कम से कम नौ इंच होनी चाहिए, लेकिन नाला निर्माण में अनियमितता बरती जा रही थी। एक साइड में नौ इंच की दीवार बनाई जा रही थी, जबकि दूसरी साइड में इसकी चौड़ाई करीब तीन से चार इंच थी। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत की तो अधिशासी अभियंता आलोक श्रीवास्तव और सहायक अभियंता मित्तल मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर जाकर जांच की तो नाले की एक दीवार में सरियों का बीम तो दूसरी ओर केवल एक सरिया लगाना पाया गया। इस पर अधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य को रुकवा दिया। अधिशासी अभियंता ने हो चुके निर्माण को उखाड़कर शर्तों के अनुरूप कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिस साइड में एक सरिया लगाया जा रहा था उस ओर भी सरियों का बीम लगाने के निर्देश दिए। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई कराने की चेतावनी दी।
हकीकतनगर मार्ग पर हुआ हंगामा
कलक्ट्रेट से हकीकतनगर को जाने वाले मार्ग पर भी आरसीसी का नाला बनाया जा रहा है। यहां भी शर्तों के विपरीत चल रहे नाला निर्माण पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी व्यक्त की। स्थानीय व्यापारियों और अन्य लोगों ने ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की। लेकिन अधिकारियों तक शिकायत नहीं पहुंचने की वजह से कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
जेवी जैन कॉलेज रोड पर चल रहे नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत मुख्य अभियंता को मिली थी। उन्हीं के निर्देश पर वह और सहायक अभियंता मौके पर पहुंचे थे। शिकायत सही पाई गई। नाला निर्माण में शर्तों का उल्लंघन पाया गया, जिसकी वजह से नाले का निर्माण रुकवाकर शर्तों के अनुरूप कराने के निर्देश ठेकेदार को दिए गए हैं।
आलोक श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता, निर्माण विभाग नगर निगम।