{"_id":"58c9908b4f1c1b6a3732bc40","slug":"stoppage-of-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य रुकवाने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य रुकवाने की चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
Updated Thu, 16 Mar 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते सामाजिक संगठनों के लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर निर्माणाधीन फोरलेन के किनारे सवर्वस लेन न बनाए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसे लेकर अब कई सामाजिक संगठन एकजुट हो गए हैं। बुधवार को उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी यदि 28 मार्च तक कार्य पूरा नहीं किया गया तो फोरलेन निर्माण कार्य को रुकवा दिया जाएगा।
बुधवार को कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि फोरलेन का निर्माण कर रही कंपनी द्वारा साइड रोड अत्याधिक खराब कर दी गई है। 28 मार्च को नवरात्र पर श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर में हजारों श्रद्धालु नंगे पैर जाते हैं, रोड खराब होने के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि साइड रोड को पुल निर्माण से पहले बनाया जाना चाहिए था। लेकिन नियमों को ताक पर रखकर कार्य शुरू कर दिया गया। उन्होंने एसडीएम से साइड रोड निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू कराने और 28 मार्च तक कार्य पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन
साथ ही चेतावनी दी यदि शीघ्र ही साइड रोड निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो सभी सामाजिक उत्तर प्रदेश संगठन जनकल्याण मंच के नेतृत्व में फ्लाईओवर निर्माण कार्य को बंद करा देंगे। ज्ञापन देने वालों में हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह, उत्तर प्रदेश जनकल्याण मंच के प्रदेशाध्यक्ष ओमपाल सिंह, हिंदू स्वाभिमान के प्रांतीय अध्यक्ष अभिषेक त्यागी, नगर अध्यक्ष राजीव धीमान, हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष ओमपाल पुंडीर, डा. राकेश, हिंजामं के राष्ट्ररक्षक अमित धीमान, सुशील शर्मा, समाजसेवी विनय कुच्छल और डा. अमित वशिष्ठ आदि शामिल रहे।