फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Stones on two sides, five injured including woman

दो पक्षों में पथराव, महिला सहित पांच घायल

Mon, 26 Oct 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Stones on two sides, five injured including woman
देवबंद (सहारनपुर)। जटौल गांव में नाम पट्टिका लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव में एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। गुस्साए एक पक्ष के लोगों ने खेड़ामुगल जटौल मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

जटौल गांव में आंबेडकर बरात घर में प्रधान खिला सिंह द्वारा बाबा साहेब और संत रविदास के नाम के बीच नाम की पट्टिका लगाए जाने को लेकर प्रधान के भतीजे कवींद्र और दूसरे पक्ष के सोनू के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने प्रधान के नाम की पट्टिका हटाकर उसको तोड़ दिया। इसको लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव हुआ। इसमें दोनों पक्षों के प्रधान खिला सिंह, कवींद्र, सोन, अनुज और एक महिला घायल हो गई। मारपीट से गुस्साए एक पक्ष के लोगों ने जटौल खेड़ामुगल मार्ग पर जाम लगा दिया। एसडीएम राकेश कुमार, सीओ रजनीश उपाध्यक्ष, तहसीलदार आशुतोष और इंस्पेक्टर अशोक सोलंकी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया, साथ ही एक पक्ष के लोगों को बिना अनुमति शिलापट न लगाने की चेतावनी दी। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। इंस्पेक्टर अशोक सोलंकी ने बताया कि किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पथराव और जाम लगाने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed