फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Stone pelting, uproar in children's dispute in Dholikhal

ढोलीखाल में बच्चों के विवाद में पथराव, हंगामा

Fri, 02 Jul 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Stone pelting, uproar in children's dispute in Dholikhal
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र के मोहल्ला ढोलीखाल में बच्चों के बीच हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट होने के साथ जमकर हंगामा हुआ। विवाद के दौरान एक-दूसरे पर पथराव किया गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया और घायलों को जिला अस्पताल में उपचार कराया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर रात ढोलीखाल में बच्चे खेल रहे थे। किसी बात को लेकर बच्चों में झगड़ा हो गया। इसका पता लगने पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। कहासुनी के साथ ही बात इस हद तक बढ़ी की दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया और एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर थाना कुतुबशेर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। इसके पश्चात घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराया गया। पुलिस के मुताबिक एक पक्ष के व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं हैं। उसकी हालत नाजुक बनी है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि बच्चों के बीच हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई है। किसी भी पक्ष ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से सार्वजनिक जगह पर मारपीट और पथराव करने वालों की जांच कर रिपोर्ट करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed