{"_id":"6738f5565bc5d948930bf395","slug":"stone-pelting-on-mining-officers-vehicle-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-136146-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: खनन अधिकारी की गाड़ी पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: खनन अधिकारी की गाड़ी पर पथराव
Sun, 17 Nov 2024 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 17 Nov 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
बेहट के गांव बरथा कोरसी में भीड़ द्वारा घेरी गई खनन अधिकारी की गाड़ी। स्रोत वीडियो ग्रैब
संवाद न्यूज एजेंसी
बेहट। गांव बरथा कोरसी में अवैध रूप से खनिज का परिवहन करने में संलिप्त वाहनों को पकड़ने दौरान जिला खनन अधिकारी की गाड़ी पर वाहन मालिकों व चालकों की भीड़ ने पथराव कर दिया, जिसमें गाड़ी के शीशे टूट गए। आक्रोशित भीड़ ने खनन अधिकारी की गाड़ी के चालक के साथ भी मारपीट की। गाड़ी में खनन निरीक्षक अभिलाष चौबे भी साथ थे।
खनन जोन में शुक्रवार की देर रात जिला खनन अधिकारी सुभाष सिंह और खनन निरीक्षक अभिलाष चौबे गांव बरथा कोरसी के पास अवैध रूप से खनिज का परिवहन करने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने दो वाहन पकड़ लिए, जिनके चालक भागने लगे। एक वाहन के चालक को अपनी सीट से नीचे कूदते हुए चोट लग गई।
इससे खनिज का परिवहन करने वाले वाहनों के चालक इकट्ठा हो गए। उन्होंने मालिकों को सूचना दी, जिसके बाद भीड़ ने एक क्रशर पर खनन अधिकारी की गाड़ी को घेरकर पथराव कर दिया।
विज्ञापन
पथराव में गाड़ी के शीशे टूटगए। आक्रोशित भीड़ ने खनन अधिकारी की गाड़ी के चालक को खिड़की से बाहर निकालकर उसके साथ मारपीट की। वहां पहुंचे कुछ लोगों ने बमुश्किल अधिकारियों को भीड़ के बीच निकलवाया। सूचना मिलने पर एसडीएम मानवेंद्र सिंह, सीओ अभितेष सिंह व इंस्पेक्टर सत्येंद्र प्रकाश फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वहां से भीड़ जा चुकी थी।