फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Stone pelting between two parties over bursting of fireworks

Saharanpur News: आतिशबाजी छुड़ाने को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव

Sat, 02 Nov 2024 02:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 02 Nov 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting between two parties over bursting of fireworks
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में बृहस्पतिवार की रात आतिशबाजी छुड़ाने को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव हो गया। इसमें दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हुए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। पुलिस ने दोनों तरफ से छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मामला थाना सदर बाजार क्षेत्र का है। दिवाली पर्व पर बृहस्पतिवार की रात कांशीराम कॉलोनी में आतिशबाजी हो रही थी। आतिशबाजी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से पथराव और जमकर मारपीट हुई। अजीम का आरोप है कि कॉलोनी के कुछ युवक घर के बाहर आकर आतिशबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन

उसके भाई शहजादा अख्तर ने आतिशबाजी से मना किया, लेकिन, दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोप यह भी है कि घर में घुसकर मारपीट और पथराव किया।
वहीं, दूसरे पक्ष के प्रदीप कुमार लोधी का आरोप है कि शहजादा ने उनके साथ मारपीट की। उनके बच्चे सड़क पर आतिशबाजी कर रहे थे, तभी शहजादा ने आकर बच्चों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि प्रदीप ने उनके घर जाकर बात की तो उसके साथ मारपीट की गई। झगड़े में दोनों तरफ से तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कॉलोनी में दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना मिलते ही थाना सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि कांशीराम कॉलोनी में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था। इसमें दोनों पक्षों के तीन-तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

खतौली में दीपावली पर्व पर आतिशबाजी करते लोग। स्त्रोत स्वयं

खतौली में दीपावली पर्व पर आतिशबाजी करते लोग। स्त्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed