फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Stone pelting and firing between two parties due to old enmity in Deoband, many people injured

Saharanpur News: देवबंद में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में पथराव-फायरिंग, कई लोग घायल

Thu, 08 Jan 2026 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting and firing between two parties due to old enmity in Deoband, many people injured
देवबंद(सहारनपुर)। नगर के मोहल्ला सैनी सराय में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव और फायरिंग हो गई। जिससे लोगों में दहशत फैल गई। पथराव में दोनों पक्षों के कई लोग घायल बताए गए हैं। एसपी देहात सागर जैन भी देवबंद पहुंच गए। स्थिति को काबू करने के लिए कई थानों की फोर्स को मौके पर बुलाना पड़ा।
विज्ञापन

मोहल्ला सैनी सराय निवासी खेमकरण और कुलदीप के बीच पिछले लंबे से समय से रंजिश चल रही है, इसको लेकर उनके बीच कई बार विवाद हो चुका है। बुधवार की रात दोनों पक्षों में फिर से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से पथराव और फायरिंग होने लगी। इससे आसपास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। देवबंद सीओ अभितेष सिंह, नकुड़ सीओ अशोक सिसोदिया और इंस्पेक्टर अमरपाल शर्मा पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और स्थिति नियंत्रण करने के प्रयास किए।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पुलिस के सामने भी दोनों ओर से फायरिंग की गई। कुछ समय बाद एसपी देहात सागर जैन नकुड़, नागल, बड़गांव सहित कई थानों की फोर्स के साथ देवबंद पहुंचे। जिसके बाद स्थिति नियंत्रित हो सकी। पथराव में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। हालांकि पुलिस अभी घायलों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है फायरिंग और पथराव के आरोपी फरार हैं, गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल हालात सामान्य हैं, पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed