फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Stone-firing in Umri Khurd, two youths were shot

उमरी खुर्द में पथराव-फायरिंग, दो युवकों को लगी गोली

Thu, 02 Sep 2021 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Stone-firing in Umri Khurd, two youths were shot
घायल युवक दिव्य - फोटो : SAHARANPUR
उमरी खुर्द में पथराव-फायरिंग, दो युवकों को लगी गोली
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। गांव उमरी खुर्द में युवकों के दो गुटों के बीच मारपीट, पथराव और फायरिंग हो गई। गोली लगने से दो युवक घायल हो गए, जिनमें से एक को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना रामपुर मनिहारान के गांव उमरी खुर्द निवासी दिव्य गुर्जर और देवबंद निवासी गौरव गुर्जर के बीच बृहस्पतिवार को फोन पर गालीगलौज हो गई। गौरव की रिश्तेदारी उमरी खुर्द के पास ही गांव बागाखेडी में है। शाम करीब चार बजे दोनों पक्षों के युवा उमरी खुर्द गांव के जंगल में पहुंच गए। वहां दोनों पक्षों में मारपीट, पथराव और फायरिंग हो गई। दिव्य गुर्जर पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि गौरव के भी हाथ में गोली लगी। फायरिंग होने पर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे। उन्होंने सूचना पुलिस और घायल युवकों के परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दिव्य को जिला चिकित्सालय भेजा, वहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहीं गौरव को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि अभी तहरीर नहीं आई है, घटना किस बात लेकर हुई, इसकी जांच की जा रही है। घायल युवकों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed