फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Stolen bikes used to hide in Saharanpur after stealing from Haryana

हरियाणा से चोरी कर सहारनपुर छिपाते थे चोरी की बाइक

Wed, 08 Sep 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Stolen bikes used to hide in Saharanpur after stealing from Haryana
सहारनपुर। पानीपत पुलिस ने एक ऐसे वाहन चोर गिरफ्तार किया, जो हरियाणा में बाइक चोरी करने के बाद सहारनपुर में लाकर छिपाकर रखता था। आरोपी ने यहां किराए पर मकान लिया था। चोरी की बाइक खरीदने वाले युवक को भी पानीपत पुलिस ने पकड़कर 14 बाइक बरामद की हैं।
विज्ञापन

हरियाणा के जनपद पानीपत थाना सीआईए द्वितीय पुलिस ने एक सूचना के आधार पर क्षेत्र से ही करनाल के गांव पबाना निवासी रविंद्र उर्फ बिंद्री को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में बाइक चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह बाइक चोरी कर सहारनपुर के अंबेहटा में छिपाकर रखता था। इसके लिए एक मकान भी किराए पर लिया हुआ था। आरोपी की निशानदेही पर थाना सीआईए द्वितीय की पुलिस टीम ने इंस्पेक्टर विरेंद्र के नेतृत्व में अंबेहटा में एक मकान पर दबिश देकर चोरी की 14 बाइक बरामद करने का दावा किया है। चोरी की बाइक खरीदने वाले शुभम नामक युवक को भी पकड़ा गया है। वहीं, एसएसपी डॉ. एस चनप्पा का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं हैं। पानीपत पुलिस से संपर्क किया जाएगा। इसके साथ ही संबंधित थाने की पुलिस को भी निर्देशित किया गया है कि वह पता लगाएं कि कहां चोरी की बाइक रखी जाती थी और कब से यह धंधा चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed