फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Stirred by 8 birds found dead in Jahanpur

जहानपुर में 8 पक्षी मृत मिलने से हड़कंप

Tue, 19 Jan 2021 09:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
Stirred by 8 birds found dead in Jahanpur
घेर में मृत पड़ा कौवा - फोटो : SAHARANPUR
जहानपुर में 8 पक्षी मृत मिलने से हड़कंप
विज्ञापन

बेहट। बर्ड फ्लू की आशंका के बीच क्षेत्र में पक्षियों की मौत का सिलसिला जारी है। बेहट व खुर्रमपुर के बाद अब जहानपुर में आठ पक्षियों के मृत मिलने से हड़कंप है। इनमें 5 कौवे व 3 गुरगल (चिड़िया) शामिल है। पशु चिकित्सकों की टीम ने चार नमूने लिए है। जिनमें बर्ड फ्लू की जांच कराई जाएगी।

मंगलवार की सुबह तहसील क्षेत्र के जहानपुर गांव में ललित चौहान व निज कुमार के मकानों की छत पर कौवे मृत पड़े मिले। कुछ पक्षी रघुवीर सिंह के घेर में मृत अवस्था में पाए गए थे। ग्रामीणों ने बताया कि मृत पक्षियों में पांच कौवे और तीन चिड़िया थीं। सूचना के बाद पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत पक्षियों को उठा ले गई। पशु चिकित्साधिकारी मुजफ्फराबाद डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मौके पर 4 पक्षी मृत हालत में मिले है। इनमें 3 कौवे और एक गुरगल चिड़िया शामिल है। प्रथम दृष्टया जांच में इन मृत पक्षियों में बर्ड फ्लू के लक्षण दिखाई नहीं दिए। आशंका है कि इन पक्षियों की मौत ठंड से हुई है। चारों के नमूने लिए गए है, जिन्हें बर्ड फ्लू की जांच के लिए भेजा जाएगा। इससे पहले भी बेहट में कोयल और कुछ कौवे मृत हालत में मिले थे। इसके बाद खुर्रमपुर गांव में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed