फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sticks and sticks went on two sides, seven people injured

दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, सात लोग घायल

Mon, 21 Mar 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Sticks and sticks went on two sides, seven people injured
गांव फिरोजाबाद में हुए झगडे में घायल। - फोटो : SAHARANPUR
चिलकाना (सहारनपुर)। गांव फिरोजाबाद में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब सात बजे गांव फिरोजाबाद में इकराम अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने दुकान पर बैठे बुजुर्ग व्यक्ति से अभद्र व्यवहार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने लगे। मारपीट में एक पक्ष के इकरार पुत्र इकराम, इरफान पुत्र इकराम, इकराम पुत्र युनुस, बिलाल पुत्र इनाम, शहजाद पुत्र इनाम तथा दूसरे पक्ष के अकबर तथा अकरम पुत्र जमील घायल हो गए। मारपीट की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को सीएचसी सरसावा में भर्ती कराया। इकरार ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोग दुकान पर आकर उनके बुजुर्ग के साथ हमेशा अभद्र व्यवहार करते रहते हैं। थाना प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

गांव फिरोजाबाद में हुए झगडे में घायल।

गांव फिरोजाबाद में हुए झगडे में घायल।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed