फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   STF started investigation by taking documents

एसटीएफ ने दस्तावेज लेकर शुरू की जांच

Thu, 26 Aug 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
STF started investigation by taking documents
एसटीएफ ने दस्तावेज लेकर शुरू की जांच
विज्ञापन

सहारनपुर। भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट में सेंधमारी कर मतदाता पहचान पत्र बनाने के मामले में एसटीएफ ने दस्तावेज कब्जे लेकर जांच शुरू कर दी है। फरार चल दो आरोपियों की गिरफ्तारी एसटीएफ ही करेगी। शासन के निर्देशानुसार साइबर थाना पुलिस ने जांच बंद कर दी थी। इस मामले में 11 आरोपी जेल जा चुके हैं।
बुधवार शाम मेरठ से सीओ एसटीएफ देवेंद्र टीम के साथ साइबर थाने पहुंचे और एफआईआर की कॉपी व जांच से जुड़े दस्तावेज अपने कब्जे में लिए। फरार आरोपी मध्य प्रदेश के मुरैना निवासी हरिओम उर्फ हर्षा और विकेश की गिरफ्तार एसटीएफ करेगी। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जांच एसटीएफ को स्थानांतरित की गई है। मेरठ से एसटीएफ के सीओ देवेंद्र और एक इंस्पेक्टर आए थे।
विज्ञापन

यह था मामला
साइबर थाना पुलिस ने 12 अगस्त की रात नकुड़ क्षेत्र के गांव मच्छरहेड़ी निवासी विपुल सैनी को गिरफ्तार किया, जो जनसेवा केंद्र चलाता था और मतदाता पहचानपत्र भी बना रहा था। वह दिल्ली निवासी अरमान मलिक से हजारों मतदाता पहचानपत्र बनवा चुका है। इसके बाद कमल विहार निवासी आदित्य खत्री, आजादपुर निवासी आशीष जैन, अमन विहार निवासी अरमान मलिक उर्फ मोहम्मद नियाज आलम और सराय बस्ती दिल्ली निवासी नितिन, दीपक मेहता उर्फ टेक्निकल मेहता व उसका भाई संजीव मेहता निवासी जिला बारां राजस्थान, हरिओम के साथी आकाश व अजय कुशवाह जेल जा चुके हैं। इनमें नितिन और आदित्य निर्वाचन आयोग के कार्यालय में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्य कर चुके हैं, जिन्होंने यूजर आईडी और पासवर्ड अन्य आरोपियों को बांटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed