फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   STF raided in a company and busted tax and exide duty evasion in saharanpur

यूपी: एसटीएफ ने मारा छापा, पकड़ी गई टैक्स की बड़ी चोरी, हिरासत में कंपनी के कई अधिकारी

Thu, 04 Mar 2021 12:12 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 04 Mar 2021 12:12 AM IST
सार

  • एक इनवॉयस (बीजक) पर दो बार निकाली जा रही थी शराब 
  • सालाना करीब 100 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का अनुमान
  • कंपनी के कई अधिकारी, कर्मचारी और डिस्ट्रीब्यूटर हिरासत में

विज्ञापन
STF raided in a company and busted tax and exide duty evasion in saharanpur
एसटीएफ ने छापा मारा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव कंपनी लिमिटेड टपरी (डिस्टलरी) से टैक्स चोरी का बड़ा खेल उजागर हुआ है। एसटीएफ (स्पेशल टाक्स फोर्स) लखनऊ और मेरठ की टीम के अलावा आबकारी विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर ने छापा मारा। पता चला है कि एक ही इनवॉयस (बीजक) पर दो बार शराब निकाली जा रही थी। एक बार में करीब 32 लाख रुपये टैक्स की चोरी हो रही थी, जो सालाना करीब 100 करोड़ रुपये बैठ रही है। 

विज्ञापन


सहारनपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र में नागल रोड पर गांव टपरी स्थित को-ऑपरेटिव कंपनी लिमिटेड डिस्टलरी से निकलने वाली शराब और टैक्स चोरी को लेकर एसटीएफ के पास सूचनाएं पहुंच रही थीं। सूचना थी कि डिस्टलरी के अधिकारियों और स्थानीय आबकारी डिस्ट्रीब्यूटरों और विभाग की साठगांठ से भारी मात्रा में टैक्स और एक्साइज ड्यूटी की चोरी की जा रही है।
विज्ञापन


एसटीएफ ने बुधवार को छापा मारा तो टैक्स चोरी का खुलासा हो गया। बताया जा रहा है कि टीम ने कंपनी के एक दर्जन अधिकारियों, कर्मचारियों, ट्रांसपोर्टरों और लोकल डिस्ट्रीब्यूटर को हिरासत में ले लिया है। इनसे पूछताछ और छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सहारनपुर में किसानों को संबोधित करने पहुंचे जयंत चौधरी, अडानी और अंबानी को लेकर कही ये बड़ी बात

टपरी स्थित डिस्टलरी में एसटीएफ ने छापा मारा है। स्थानीय स्तर पर प्रशासन और पुलिस की तरफ से टीम को सहयोग दिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कराने ओर जांच के बाद पता चलेगा कि टैक्स की कितनी चोरी की गई है। - अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed